{"_id":"69ecbe20323c91de290deb0b","slug":"massive-fire-breaks-out-at-cement-shop-in-saharsa-due-to-short-circuit-property-worth-rs-25-lakh-gutted-bihar-news-kosi-news-c-1-1-noi1476-4208709-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सहरसा में भीषण आग, सीमेंट-हार्डवेयर की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सहरसा में भीषण आग, सीमेंट-हार्डवेयर की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान
Sat, 25 Apr 2026 09:43 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 09:43 PM IST
सार
सहरसा में रिफ्यूजी कॉलोनी के पास एक सीमेंट और हार्डवेयर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान मालिक के अनुसार करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने पहले बिजली कटवाई और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। रिफ्यूजी कॉलोनी बैरियर के पास स्थित एक सीमेंट और हार्डवेयर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
गोदाम से उठता धुआं देख मची हलचल
दुकान के मालिक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे गोदाम के अंदर से अचानक तेज धुआं निकलता दिखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि हाल ही में दुकान में भारी मात्रा में सीमेंट और हार्डवेयर का सामान आया था। इसमें करीब 5 लाख रुपये का माल तो एक दिन पहले ही उतारा गया था। इस आग में उन्हें करीब 25 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
स्थानीय लोगों ने दिखाई समझदारी
आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए सबसे पहले बिजली विभाग को फोन कर इलाके की बिजली कटवाई, ताकि आग और न फैले। इसके बाद लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बहुत तेज थी, जिससे उनके प्रयास सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
दमकल ने एक घंटे में पाया काबू
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें दोपहर 3:30 बजे सूचना मिली। इसके बाद दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।
इस हादसे में अच्छी बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी डर का माहौल है। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में अपने घरों और दुकानों की बिजली वायरिंग और उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से बचा जा
विज्ञापन
गोदाम से उठता धुआं देख मची हलचल
दुकान के मालिक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे गोदाम के अंदर से अचानक तेज धुआं निकलता दिखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि हाल ही में दुकान में भारी मात्रा में सीमेंट और हार्डवेयर का सामान आया था। इसमें करीब 5 लाख रुपये का माल तो एक दिन पहले ही उतारा गया था। इस आग में उन्हें करीब 25 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने दिखाई समझदारी
आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए सबसे पहले बिजली विभाग को फोन कर इलाके की बिजली कटवाई, ताकि आग और न फैले। इसके बाद लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बहुत तेज थी, जिससे उनके प्रयास सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
दमकल ने एक घंटे में पाया काबू
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें दोपहर 3:30 बजे सूचना मिली। इसके बाद दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।
ये भी पढ़ें: गया में नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV वायरल, केस दर्ज
कोई जनहानि नहीं, लेकिन भारी नुकसानइस हादसे में अच्छी बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी डर का माहौल है। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में अपने घरों और दुकानों की बिजली वायरिंग और उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से बचा जा