फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 21 January 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:26 PM, 21-Jan-2026

Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी; विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

Bihar : बाहुबली अनंत सिंह को कोर्ट से राहत मिली है। विशेष अदालत ने  फैसला सुनाते हुए अनंत सिंह को बरी कर दिया है। यह फैसला पटना की विशेष अदालत ने सुनाया है। और पढ़ें
10:46 PM, 21-Jan-2026

Bihar News: ट्रैक्टर के साथ 140 बोरी धान चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, बाइक ने चोरों को पहुंचाया जेल

Bihar News: रोहतास में दो दोस्तों के साथ मिलकर धान और टैक्टर चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर कर दिया।
  और पढ़ें
विज्ञापन
10:35 PM, 21-Jan-2026

Bihar News: मनीष हत्याकांड का खुलासा, फास्ट फूड दुकानदार के साथ हुई कहासुनी के बाद हुई थी हत्या

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पिछले दिनों लैब टेक्नीशियन मनीष कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि फास्ट फूड दुकान पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने मनीष की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी और शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया था। जिससे की हत्या को हादसे का रुप दिया जा सके।  और पढ़ें
10:24 PM, 21-Jan-2026

Bihar: एडमिट कार्ड न मिलने पर भड़के छात्र, सड़क जाम के बाद स्कूल में जड़ा ताला; प्रिंसिपल के निलंबन का आदेश

Samastipur News: समस्तीपुर के रहीमुद्दीन उर्दू विद्यालय में इंटर छात्रों को एडमिट कार्ड और प्रायोगिक परीक्षा से वंचित किए जाने पर छात्रों ने सड़क जाम और विद्यालय में ताला जड़ दिया। लापरवाही सामने आने पर डीईओ ने प्रधानाध्यापिका के निलंबन का निर्देश दिया। और पढ़ें
10:13 PM, 21-Jan-2026

Bihar News: हथकड़ी में पैक्स अध्यक्ष पद का नामांकन, मचा हड़कंप; जेल से प्रखंड कार्यालय तक पहुंचा मामला

Munger News: मुंगेर में जमीनी विवाद की गोलीबारी मामले में जेल में बंद जमाल मल्लिक ने हथकड़ी में सिंघिया पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। पुलिस सुरक्षा में हुए इस घटनाक्रम ने समर्थकों में उत्साह और क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया। और पढ़ें
10:10 PM, 21-Jan-2026

Bihar News: गांव की गलियों से निकली प्यार की कहानी, जमुई में प्रेमी युगल ने रचाई शादी

Bihar news: जमुई जिले में एक प्रेमी युगल द्वारा शादी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। युवती ने वीडियो में अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है, जबकि स्थानीय लोगों ने दोनों के बालिग होने का दावा किया है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:49 PM, 21-Jan-2026

Bihar News: दारोगा भर्ती परीक्षा में सेटिंग की साजिश नाकाम, महिला सिपाही समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: दारोगा भर्ती लिखित परीक्षा में सेंधमारी कराने वाले गिरोह के आरोपियों को सहरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि परीक्षा में सेंधमारी कराने वाले गिरोह में बिहार पुलिस की एक महिला सिपाही भी शामिल थी। 
  और पढ़ें
09:42 PM, 21-Jan-2026

Crime: जज ने ही रची थी अपनी पत्नी की हत्या की साजिश! दो लाख की दी गई सुपारी; भाइयों और पार्षद ने किया यह काम

Bhagalpur News: गोड्डा पुलिस ने न्यायिक पदाधिकारी की पत्नी पर गोलीबारी कांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पति ने ही दो लाख की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी। हथियार व वाहन बरामद किए गए हैं। और पढ़ें
09:38 PM, 21-Jan-2026

Bihar News: राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार, इस काम के लिए मिलेगा सम्मान

Bihar News: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार चुनाव में बेहतरीन काम करने के लिए जिलाधिकारी अंशुल कुमार को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अवार्ड के लिए नामित किया है। यह सम्मान जिलाधिकारी को 25 जनवरी को मिलेगा। 
  और पढ़ें
09:28 PM, 21-Jan-2026

Bihar News: मनुष्यघट्टा पुल पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल; गुस्साए परिजनों ने जाम की सड़क

Munger News: जमुई-मुंगेर मार्ग पर मनुष्यघट्टा पुल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार रंजीत यादव की मौत हो गई, जबकि लव कुमार घायल हुआ। हादसे के बाद परिजनों ने मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम किया। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed