{"_id":"69710733990f3a261f07788e","slug":"manish-murder-case-solved-murder-occurred-after-an-argument-with-fast-food-shop-owner-in-muzaffarpur-bihar-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मनीष हत्याकांड का खुलासा, फास्ट फूड दुकानदार के साथ हुई कहासुनी के बाद हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मनीष हत्याकांड का खुलासा, फास्ट फूड दुकानदार के साथ हुई कहासुनी के बाद हुई थी हत्या
Wed, 21 Jan 2026 10:35 PM IST
तिरहुत ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:35 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर में पिछले दिनों लैब टेक्नीशियन मनीष कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि फास्ट फूड दुकान पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने मनीष की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी और शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया था। जिससे की हत्या को हादसे का रुप दिया जा सके।
विज्ञापन
मृतक लैब तकनीशियन मनीष कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रामकृष्ण गांव निवासी लैब टेक्नीशियन मनीष कुमार हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक फास्ट फूड दुकानदार समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। वहीं, मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पूरे मामले की जानकारी ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।
दवा लेने निकला था युवक
ग्रामीण एसपी ने बताया कि 15 जनवरी की रात मनीष कुमार अपनी बीमार मां की दवा लेने के लिए मार्कन चौक गया था। इसी दौरान वह एक फास्ट फूड दुकान पर रुका, जहां पानी खरीदने को लेकर दुकान के पास बैठे कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट के बाद सभी आरोपियों ने मिलकर उसे मनियारी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास फेंक दिया, ताकि हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके।
रेलवे लाइन के पास मिला था शव
घटना के बाद मनीष घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। अगले दिन 16 जनवरी को मनियारी थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। पहचान नहीं होने पर मनियारी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
दाह संस्कार की खबर से भड़के परिजन
जब मनीष के परिजनों को पता चला कि उनके बेटे का अंतिम संस्कार हो चुका है, तो वे आक्रोशित हो गए। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यह सामने आया कि परिजन अपने बेटे का अंतिम दर्शन तक नहीं कर सके। हालात बिगड़ते देख ग्रामीण एसपी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही उन्होंने आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।
ये भी पढ़ें: गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज के अगले दिन मिला शव, परिजन को बिन बताए पुलिस ने कर दिया दाह संस्कार; भड़का रोष
पूछताछ में खुला पूरा राज
ग्रामीण एसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पहले कन्हाई ठाकुर और दुर्गेश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चार अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में सिलौट निवासी दिलीप कुमार, अजय कुमार, रवि रंजन उर्फ रोशन और मनियारी थाना क्षेत्र निवासी पंकज कुमार शामिल हैं। सभी ने अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है।