फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Three arrested for stealing 140 sacks paddy along with tractor motorcycle led thieves arrest in Sasaram Bihar

Bihar News: ट्रैक्टर के साथ 140 बोरी धान चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार, बाइक ने चोरों को पहुंचाया जेल

Wed, 21 Jan 2026 10:46 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 21 Jan 2026 10:46 PM IST
सार

Bihar News: रोहतास में दो दोस्तों के साथ मिलकर धान और टैक्टर चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर कर दिया।
 

विज्ञापन
Three arrested for stealing 140 sacks paddy along with tractor motorcycle led thieves arrest in Sasaram Bihar
प्रेस वार्ता करते डीएसपी वन दिलीप कुमार

विस्तार

रोहतास जिले के दरीगांव थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर पर लदे 140 बोरा धान लेकर भाग रहे तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों की पहचान दरिगांव थाना क्षेत्र के मुर्ही गांव निवासी ध्रुप सिंह के पुत्र अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु, धर्मेंद्र कुमार के पुत्र गौतम कुमार एवं खैरी गांव निवासी विरेन्द्र सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दरअसल पुलिस ने सूचना के चंद घंटों में ही तीनों चोरों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर, चोरी किए गए धान एवं एक बाइक को बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर तीनों चोर फरार
मामले में बुधवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ वन दिलीप कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि दरिगांव बाजार से कुल 140 बोरा धान लदा हुआ एक ट्रैक्टर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर सासाराम की ओर ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन कर सदर एसडीपीओ वन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया और छापेमारी के क्रम में सासाराम करमचट नहर रोड स्थित मुर्ही सराय टॉड के पास पुलिस वाहन को देखकर सभी अज्ञात चोर धान लदे ट्रेक्टर एवं अपना बाइक छोड़कर भाग गये।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मनीष हत्याकांड का खुलासा, फास्ट फूड दुकानदार के साथ हुई कहासुनी के बाद हुई थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की मदद से चोरों की हुई पहचान
वहीं पुलिस ने घटनास्थल से बरामद बाइक के आधार पर तीनों चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बाइक के सत्यापन में पाया गया कि उक्त बाइक का मालिक मुर्ही गांव निवासी ध्रुप सिंह हैं। इसके बाद वाहन मालिक ध्रुप सिंह से पूछताछ में पता चला कि उक्त बाइक लेकर पुत्र अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने दरिगांव गया था। लेकिन पुलिस ने जब अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने दोस्त गौतम कुमार उर्फ गोलु एवं प्रिंस कुमार के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु की निशानदेही पर गौतम कुमार उर्फ गोलु एवं प्रिंस कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और इनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed