Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"692cefd29c515314fb0700c3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2025-12-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:15 PM, 01-Dec-2025
Bihar News: गंडक नदी में बड़ा हादसा, 20 सवारियों वाली नाव डूबी, दो बच्चियां अभी भी लापता खोज-बीन जारी
पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र में कोइरपट्टी घाट के पास ग्रामीणों से भरी नाव गंडक नदी में पलट गई, जिसमें दो बच्चियां लापता हैं। हादसे के बाद पुलिस, गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है।
09:58 PM, 01-Dec-2025
Bihar News: तिलक समारोह के दौरान तमंचे पर डिस्को, मंच पर अंधाधुंध फायरिंग; कानून की धज्जियां उड़ाई गईं
पटना के नौबतपुर में तिलक समारोह के डांस कार्यक्रम के दौरान मंच पर अंधाधुंध हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। बार बालाओं के सामने खुलेआम हथियार लहराने और फायरिंग करने से अफरा-तफरी मच गई। और पढ़ें
विज्ञापन
09:34 PM, 01-Dec-2025
Bihar News: स्कूल में आर्केस्ट्रा डांस का वीडियो वायरल, ठुमके भी कैमरे में कैद; नियमों की उड़ी धज्जियां
टनकुप्पा प्रखंड के मध्य विद्यालय भूदान में रविवार रात बारात के स्वागत के दौरान बार बालाओं द्वारा आयोजित आर्केस्ट्रा डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बार बालाओं ने कथित अश्लील गीतों पर ठुमके लगाए। और पढ़ें09:02 PM, 01-Dec-2025
Bihar Police: पटना पुलिस ने साइको किलर को पकड़ा, दो दिन पहले ही भागलपुर जेल से निकला था; जानिए पूरा मामला
Patna Crime News: कुख्यात अविनाश श्रीवास्तव अपने सहयोगियों के साथ पटना सिटी इलाके में वारदात को अंजाम देने पहुंचा था लेकिन इस बात की पुलिस को लग गई और पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। और पढ़ें08:58 PM, 01-Dec-2025
पूर्णिया में मातम का पहाड़: बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां ने तोड़ा दम, कुछ मिनटों में बिखर गया पूरा परिवार
लुधियाना में बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही मां को हार्ट अटैक आया और कुछ ही मिनटों में दोनों की मौत हो गई। पूर्णिया के धापटोला बागढर गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। और पढ़ें08:35 PM, 01-Dec-2025
Bihar News: मिड डे मील घोटाला उजागर, फरीदपुर विद्यालय के प्रधानाचार्य पर गिरी गाज; जांच के बाद निलंबन
मुंगेर में मिड-डे मील गड़बड़ी के मामले में फरीदपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार को जांचोपरांत निलंबित कर दिया गया है। बच्चों को अंडा हाथ में देकर फोटो खिंचवाने के बाद वापस लेने की शिकायत की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई हुई। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:57 PM, 01-Dec-2025
Bihar News: चपरासी के घर शादी समारोह में पहुंचे डीएम, देखते ही खुश हुए लोग; बिखेरा सुर तो बजी तालियां
सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने चपरासी के घर आयोजित शादी समारोह में न सिर्फ पहुंचे, बल्कि मंच पर जाकर मशहूर गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया। उनकी सादगी और आत्मीयता की इस मिसाल की पूरे जिले में चर्चा है। और पढ़ें07:38 PM, 01-Dec-2025
Bihar News: यहां मेडिकल कॉलेज में MBBS की कक्षाएं शुरू, चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खुशखबरी
खगड़िया के लिए ऐतिहासिक दिन है। श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में आज से एमबीबीएस कक्षाएं शुरू हो गईं। इससे जिले में पहली बार उच्चस्तरीय मेडिकल शिक्षा का रास्ता खुल गया है और स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर स्थानीय अर्थव्यवस्था तक नए अवसर पैदा होंगे। और पढ़ें06:58 PM, 01-Dec-2025
Bihar News: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप; जानें क्या था मामला?
जमुई में सोमवार को एक विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर मायके में आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटा न होने और दो बेटियों के जन्म के बाद पति तथा ससुराल पक्ष लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। और पढ़ें06:42 PM, 01-Dec-2025