फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Crime News Lakhs stolen from a family's house while attending a wedding Police

Bihar Crime: शादी के कार्यक्रम में घर वाले मना रहे थे खुशियां, यहां चोरों ने ज्वेलरी व नकदी पर हाथ कर दिया साफ

Mon, 01 Dec 2025 06:42 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2025 06:42 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में शादी समारोह में गए परिवार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाकर लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी कर ली। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Crime News Lakhs stolen from a family's house while attending a wedding Police
घर में बिखरा समान देख घर वाले हुए हैरान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र स्थित पुपरी गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित संजय कुमार अपने परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में गए थे, तभी चोरी की यह बड़ी वारदात हुई। घटना की सूचना मिलते ही तुर्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन

छत का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर
जानकारी के अनुसार, चोर घर के आगे और पीछे की दीवार का सहारा लेकर छत पर चढ़े। इसके बाद उन्होंने लोहे की रॉड से छत के गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। भीतर रखी अलमारियों और बक्सों को तोड़कर ज्वेलरी और नकदी की चोरी कर ली गई।

विज्ञापन

परिवार लौटे तो बिखरा पड़ा था सारा सामान
परिवार जब शादी समारोह से लौटा तो मुख्य दरवाजा बंद था, लेकिन अंदर का ट्रंक टूटा हुआ मिला। पूरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। ग्रामीणों की मदद से जब घर के आसपास खोजबीन की गई तो घर के पास खेत में जमीन में गाड़ा हुआ ज्वेलरी का पर्स मिला, हालांकि उसमें रखी सोने-चांदी की सारी ज्वेलरी गायब थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुआल में छिपे मिले तीन सूटकेस
खोज के दौरान घर के पीछे धान के पुआल से तीन सूटकेस भी बरामद हुए, जिन्हें चोर शायद घटना के बाद ले जाने की फिराक में थे, लेकिन जल्दबाजी में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से चोरी से संबंधित कई सामान जब्त किए हैं।



ये भी पढ़ें- Dr. Prem Kumar : बिहार विधानसभा अध्यक्ष बने डॉ. प्रेम कुमार किस वर्ग से हैं? जानें, चुनाव से पहले क्या कहा था

पुलिस जांच में जुटी, टेक्निकल टीम की मदद
तुर्की थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी टीम की मदद से चोरों की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed