फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 21 October 2025
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:25 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election : अखिलेश प्रसाद सिंह ने टिकट बंटवारे पर मानी यह बात, कहा- आम लोगों में गलत संदेश गया है

Bihar Election 2025 : मैं इस बात से इनकार नहीं करता कि थोड़ी बहुत गड़बड़ी ज़रूर हुई है। टिकट बंटवारे को लेकर जिस तरह से खींचतान हुई, उससे वाकई गलत संदेश गया है। दोस्ताना लड़ाई नहीं होनी चाहिए, जिसे तुरंत सुलझाया जाना चाहिए। और पढ़ें
10:37 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election : पटना मेयर पुत्र सहित नौ ने वापस कराया अपना नामांकन, 14 सीटों पर अब 149 उम्मीदवार मैदान में

Bihar Election : नामांकन वापस करने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब इन 14 सीटों पर कुल 149 उम्मीदवार मैदान में हैं। पटना की मेयर के बेटे सहित 9 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।  और पढ़ें
विज्ञापन
10:20 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election 2025: नवादा में नामांकन पत्रों की संवीक्षा संपन्न, 18 प्रत्याशियों के नामांकन हुए रद्द

Bihar Election: नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला प्रशासन ने नामांकन संवीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद दिया है। और पढ़ें
09:41 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: 'जितना पैसा सरकार के पास नहीं, उतना मेरे पास', पूर्णिया में पप्पू यादव का दावा; क्या मायने?

Bihar Election: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार के पास जनता का पैसा है, जबकि उनके पास जनता का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि सरकार एक बार दस हजार रुपये देती है, जबकि वह रोजाना जनता को सरकार से ज्यादा देते हैं। और पढ़ें
09:33 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: सुपौल की पांच विस सीटों पर अब 49 प्रत्याशी, स्क्रूटनी में आठ प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

Bihar Election: जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सभी पांच विस सीटों पर कुल 57 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। स्क्रूटनी के बाद भी पिपरा में सर्वाधिक 14 उम्मीदवार हैं। जबकि, एकमात्र पिपरा में ही सभी 08 नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं। बावजूद यहां दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद है। और पढ़ें
09:27 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: भागलपुर की सात विधानसभा सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 85 कैंडिडेट का नामांकन पत्र सही

Bihar Election 2025: 11 प्रत्याशी का नाम नामांकन सही पाया गया है। 155 कहलगांव में 16 में से 3 नामांकन पत्र त्रुटि पूर्ण पाया गया। 13 प्रत्याशी का पत्र सही है। 156 भागलपुर शहरी सीट पर 14 में से 2 का नामांकन पत्र में गड़बड़ी मिला है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:18 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election: भाजपा उम्मीदवार की प्रचार सामग्री से लदी स्कॉर्पियो जब्त, विपक्ष पर लगाया भ्रमित करने का आरोप

Bihar Election: कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें जब्त की गई सामग्री दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से इस मामले की शिकायत कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। और पढ़ें
09:03 PM, 21-Oct-2025

Bihar News : सोनपुर मंडल में कार्यालय अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार, रेलवे की विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई

Bihar : रेलवे की विजिलेंस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें कार्यालय अधीक्षक को रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया गया है। टीम का कहना है कि रिश्वत के रूप में तीस हजार रुपए की मांग की जा रही थी। और पढ़ें
08:33 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ नगदी बरामद

Bihar Election : आदर्श आचार संहिता लागू होते ही भारत निर्वाचन आयोग सख्त हो गई। अब लगातार सूबे में कार्रवाई कर रही है। प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा व्यापक रूप से निगरानी और गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। और पढ़ें
07:44 PM, 21-Oct-2025

Bihar Election 2025: निर्दलीय प्रत्याशी चुन्नू शर्मा का एनडीए और महागठबंधन पर हमला, क्या बोले; जानें

Bihar Election: एनडीए पर निशाना साधते हुए चुन्नू शर्मा ने कहा कि चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को जनता ने लोकसभा चुनाव में हराकर रिजेक्ट कर दिया था। इसके बावजूद वे अब पैसा और राजनीतिक समर्थन के जरिए चुनाव में मैदान में उतरे हैं। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed