फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025 : Patna mayor's son with nine candidates withdrawn nominations 149 candidates contest

Bihar Election : पटना मेयर पुत्र सहित नौ ने वापस कराया अपना नामांकन, 14 सीटों पर अब 149 उम्मीदवार मैदान में

Tue, 21 Oct 2025 10:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 21 Oct 2025 10:37 PM IST
सार

Bihar Election : नामांकन वापस करने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब इन 14 सीटों पर कुल 149 उम्मीदवार मैदान में हैं। पटना की मेयर के बेटे सहित 9 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। 

विज्ञापन
Bihar Election 2025 : Patna mayor's son with nine candidates withdrawn nominations 149 candidates contest
बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पटना जिले की 14 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि (सोमवार) समाप्त होने के बाद अब इन 14 सीटों पर कुल 149 उम्मीदवार मैदान में हैं। 9 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया, जिनमें पटना साहिब सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला करने वाले पटना की मेयर के बेटे शिशिर साहू भी शामिल हैं। नाम वापसी के बाद चुनाव आयोग ने सभी 149 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। अब जिला प्रशासन चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

विज्ञापन

211 ने किया था नामांकन, 53 हुए थे रद्द
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि कुल 211 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। स्क्रूटनी के दौरान 53 अधूरे नामांकन रद्द कर दिए गए थे। 158 नामांकन वैध पाए गए थे, जिनमें से सोमवार को नौ ने स्वेच्छा से अपना नामांकन वापस ले लिया।

विज्ञापन

इन प्रमुख नामों ने वापस लिया नाम
मेयर के पुत्र शिशिर कुमार के अलावा, डॉ. अजय प्रकाश ने भी रिटर्निंग अफसर के समक्ष अपना नाम वापस लिया। दानापुर विधानसभा सीट से टिंकू कुमार यादव, ब्रजेश कुमार, धीरज और राजकुमार ने, जबकि मनेर से कामेश्वर कुमार ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ली। बांकीपुर से सैयद जकी इमाम नकवी, कुम्हरार से कुमार संजीत और मसौढ़ी से रामजी रविदास ने बिना किसी दबाव के नामांकन वापस लेने की बात कही। नामांकन वापसी की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटवार उम्मीदवारों की संख्या
इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि, सबसे अधिक 14 उम्मीदवार पालीगंज से मैदान में हैं। वहीं, कुम्हरार और मनेर में 13-13 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। सबसे कम सात प्रत्याशी दानापुर से हैं, जबकि मोकामा में 8 प्रत्याशी और बख्तियारपुर, बांकीपुर व मसौढ़ी विधानसभा में नौ-नौ अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed