फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Election 2025: Scrutiny of nomination papers completed in Nawada, nominations of 18 candidates cancelled

Bihar Election 2025: नवादा में नामांकन पत्रों की संवीक्षा संपन्न, 18 प्रत्याशियों के नामांकन हुए रद्द

Tue, 21 Oct 2025 10:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 Oct 2025 10:20 PM IST
सार

Bihar Election: नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला प्रशासन ने नामांकन संवीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Scrutiny of nomination papers completed in Nawada, nominations of 18 candidates cancelled
नवादा में नामांकन पत्रों की संवीक्षा संपन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत नवादा जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की विधिवत संवीक्षा आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। नामांकन की जांच प्रक्रिया में निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा प्रत्याशियों के द्वारा प्रस्तुत नामांकन पत्र, शपथ-पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन


बता दें कि जिन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए, उनके नामांकन पत्रों को अस्वीकृत कर दिया गया। इस प्रक्रिया में कुल 77 नामांकन पत्रों में से 18 को रद्द किया गया।
विज्ञापन


पढे़ं:  'जितना पैसा सरकार के पास नहीं, उतना मेरे पास', पूर्णिया में पप्पू यादव का दावा; क्या मायने?
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधानसभा संख्या विधानसभा नाम कुल नामांकन अस्वीकृत नामांकन जिनका नामांकन रद्द हुआ
235 रजौली (सुरक्षित) 14 3 राकेश कुमार, मिथिलेश राजवंशी, गुड्डी कुमारी
236 हिसुआ 15 1 एहतेशान कैसर
237 नवादा 17 3 नरेश रविदास, प्रदीप प्रसाद, रंजीत शर्मा
238 गोविंदपुर 17 7 डॉ. कृतिपाल सिंह, मनोज कुमार, कमलेश प्रसाद, कमलेश कुमार, रामस्वरूप राजवंशी, जयनंदन दास, मो. इफ्तेखार अहमद
239 वारिसलीगंज 14 4 बब्लू मालाकार, सकलदेव यादव, गनौरी पंडित, महेश रविदास

नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है, जिसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला प्रशासन ने नामांकन संवीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed