फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar By Election 2024 Live: चारों सीटों पर मतदान खत्म, सबसे अधिक बेलागंज में वोटिंग; इन बूथों पर वोट बहिष्कार

Wed, 13 Nov 2024 06:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ गया/ कैमूर/ भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ गया/ कैमूर/ भोजपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 13 Nov 2024 06:10 PM IST
खास बातें

Bihar By Elections News: बिहार की चार सीटों पर उप चुनाव है। चारों सीटें विधायकों के सांसद बनने के खाली हुई हैं। इनमें तीन सीटें लालू यादव की पार्टी और एक राजग की है।

विज्ञापन
Bihar By Electio: Voting on four assembly seats; 38 candidates, Booth, RJD, Jansuraj, JDU, BJP, Left Party
गया में बूथ पर पहुंची महिला वोटर। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:30 PM, 13-Nov-2024
पांच बजे तक कुल 51.36 प्रतिशत मतदान
चारों विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो चुका है। पांच बजे तक कुल 51.36 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक बेलागंज में 53.4 प्रतिशत, इसके बाद रामगढ़ में 52.40 प्रतिशत तरारी में 50 प्रतिशत और इमामगंज में 49.72 प्रतिशत मतदान हुआ। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ही शराब से भरे टैंकर को जब्त किया गया है। 
04:33 PM, 13-Nov-2024
लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट कर रहे
औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा ने अपना मत देकर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम तो कहेंगे कि मैंने अपना मतदान कर लिया। अभी  उपचुनाव में कोई मतदाता बंधु छुटे हुए हैं तो देर न करे शीघ्र जाकर अपना मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा आज मतदान जो हुआ निश्चित तौर पर गया जिला में दो विधानसभा में मतदान और दोनों विधानसभा में जिस तरह का रुझान है निश्चित तौर पर दोनों विधानसभा के महान मतदाता मालिक लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
03:16 PM, 13-Nov-2024
उपचुनाव में कई गांवों ने किया मतदान का बहिष्कार
कैमूर की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान दुर्गावती प्रखंड के कई गांवों ने बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी के विरोध में मतदान का बहिष्कार कर दिया। दूघरा और खडसरा गांव के लोगों ने बुधवार को अपने बूथों पर मतदान का बहिष्कार किया, जिससे प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच हलचल मच गई है। दूघरा गांव के ग्रामीणों ने बूथ संख्या 108 पर ‘पुल नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाते हुए मतदान नहीं किया। 
02:27 PM, 13-Nov-2024
आपसी विवाद हुई मारपीट, चुनाव से संबंध नहीं
तरारी उपचुनाव में मारपीट की घटना को एएसपी केके सिंह ने खंडन किया। चुनाव से इसका कोई संबंध नहीं बल्कि आपसी विवाद में हुआ था। तैयारी उपचुनाव के दौरान एक-दूसरे को मतदान देने का दबाव बनाने को लेकर मारपीट हुई है। इसमें एक व्यक्ति का सिर फटा है। पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह एवं स्थानीय थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है। 
01:34 PM, 13-Nov-2024
दोपहर एक बजे तक कुल 34.77 प्रतिशत मतदान
बिहार के चार विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव का मतदान प्रतिशत आ चुका है।  तीसरे राउंड में दोपहर एक बजे तक कुल 34.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा इमामगंज में 38.17 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बेलागंज में 35.51 प्रतिशत,  रामगढ़ में 34.43 प्रतिशत और तरारी में 30.9 प्रतिशत मतदान हुआ है।  
 
12:21 PM, 13-Nov-2024
विधानसभा उपचुनाव के बीच जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के पुत्र ऑडियो हुआ वायरल
बेलागंज विधानसभा उपचुनाव के दौरान जदयू प्रत्याशी पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी यादव का गाली देते ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें किसी व्यक्ति से बात करते कुछ जाति के लोगों को गाली देने का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें किसी से फोन पर बात करते हुए कह रहा है कि फॉरवर्ड जाति पर पहले से कह रहे थे कि भरोसा लायक नहीं है। अब दो दिनों के बाद रॉकी अपना रूप दिखाएगा। ऑडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:30 AM, 13-Nov-2024
सुबह 11 बजे तक कुल 19.6 प्रतिशत मतदान
बिहार के चार विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव का मतदान प्रतिशत आ चुका है। दूसरे राउंड में सुबह 11 बजे तक कुल 22.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा बेलागंज में 24.81 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद इमामगंज में 23.25 प्रतिशत,  रामगढ़ में 21.56% मतदान और तरारी में 19.6 प्रतिशत मतदान हुआ है।  
10:47 AM, 13-Nov-2024
वोट बहिष्कार के बाद मतदान केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
वोट नहीं का बैनर लगा कर बहिष्कार कर रहे
इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में हो रहा है। बुधवार को सुबह सात बजे से करीब-करीब तमाम मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई। हालांकि विभिन्न कारणों से कुछ बूथों पर देर से वोटिंग शुरू हो सकी। गया जिले के इमामगंज एक ऐसा जहां क्षेत्र है, जहां झारखंड सीमा पर बसे पननवां टांड और सिवनडीह गांव के वोटर वोट करते है। यहां के मतदाता सड़क नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा कर बहिष्कार कर रहे हैं। इस संबंध में पथरा गांव के मतदाता भूपेंद्र कुमार प्रजापति और रोहित कुमार ने बताया कि आजादी के बाद से उक्त गांव में आज तक न तो सड़क बना है और न ही नदी पर पुल नहीं बना है। साथ ही कोई भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। कई बार सांसद और विधायक से मिलकर शिकायत किया पर कुछ नहीं हुआ।
09:46 AM, 13-Nov-2024
चार सीटों पर सुबह नौ बजे तक 9.53 फीसदी मतदान
बिहार के चार विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव का मतदान प्रतिशत आ चुका है।  सुबह 9 बजे तक कुल 9.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा रामगढ़ में 11.35% मतदान हुआ। वहीं इमामगंज में 8.46 प्रतिशत, तरारी में 9.3 प्रतिशत और बेलागंज में 9.12 प्रतिशत मतदान हुआ है।
08:55 AM, 13-Nov-2024
खड्सरा गांव के लोगों ने वोट बहिष्कार कर दिया
कैमूर के जिले के रामगढ़ विधानसभा में हो रहे मतदान के दौरानदुर्गावती प्रखंड के खड्सरा गांव के लोगों ने वोट बहिष्कार कर दिया। इस कारण बूथ संख्या 57 और 58 पर मतदाता मतदान करते नहीं देखे गए। खडसरा गांव के रहने वाले दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि अंडर पास या ओवर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का नारा दे दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई लोकसभा और विधानसभा में हम लोग वोट देते आए हैं लेकिन हमारे लिए कोई जनप्रतिनिधि नहीं सुन रहा है पांच रेलवे लाइन क्रॉस कर हमें मतदान करने के लिए जाना है। चाहे अपने निजी काम से बाजार जाना हो या बच्चों की पढ़ाई को लेकर कई बार दुर्घटना में छात्र और ग्रामीण अपनी जान गवा चुके हैं। लेकिन इसको लेकर कोई चिंतित नहीं है। इसलिए हम लोग आज वोट का बहिष्कार कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed