फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   you should need to know about Selfie

अच्छी सेल्फी के लिए अच्छा कैमरा काफी नहीं, ये खास बातें ध्यान में रखना भी जरूरी

Sun, 01 Apr 2018 10:21 AM IST
रजनी अरोड़ा, अमर उजाला
रजनी अरोड़ा, अमर उजाला Updated Sun, 01 Apr 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
you should need to know about Selfie
एक अच्छी सेल्फी लेने के लिए सिर्फ अच्छा कैमरा ही काफी नहीं है। परफेक्ट लाइटिंग, परफेक्ट लोकेशन और सही एंगल के साथ चाहिए परफेक्ट मेकअप भी। यूं तो अच्छी सेल्फी के लिए कई सारे ऐप्स भी आ चुके हैं। लेकिन कुछ लोग ही ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप बिना ऐप्स के ही अच्छी सेल्फी लेना चाहती हैं, तो लाइटिंग, लोकेशन और एंगल के साथ मेकअप पर भी ध्यान दें। कई बार अच्छे और परफेक्ट मेकअप का अभाव भी सेल्फी को खराब कर देता है।
विज्ञापन


लेकिन एक अदद मेकअप मामूली से चेहरे को भी फोटोजनिक बना देता है। सेल्फी लेते समय अक्सर एचडी कैमरा मोबाइल आपके चेहरे की खामियों को आसानी से उजागर कर देता है, इसलिए आपकी त्वचा और मेकअप का हाई डेफीनेशन होना जरूरी है, ताकि त्वचा की खामियों को ढका जा सके। जब भी सेल्फी खींचने का प्लान हो, तो यह देख लें कि आपकी त्वचा ग्लो कर रही है या नहीं।
विज्ञापन


अगर आपको लगता है कि आपकी त्वचा रूखी व बेजान-सी है, तो सेल्फी खींचने के करीब तीन घंटे पहले फाइन ग्रैन्यूल्स स्क्रबर से चेहरे की स्क्रबिंग करें और फिर ग्लो पैक लगाएं। इससे त्वचा पर ग्लो आएगा। होंठों के ऊपर, ठुड्डी, ललाट आदि पर अनचाहे बाल आपकी खूबसूरती और सेल्फी को बिगाड़ भी सकते हैं, इसलिए सबसे पहले इन्हें या तो कटोरी वैक्स या थ्रेडिंग से हटाएं या फिर ब्लीचिंग से छुपाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

you should need to know about Selfie
जहां तक बात मेकअप की है, तो सबसे पहले चेहरे पर प्राइमर फाउंडेशन की कोटिंग करें। फाउंडेशन को अपनी उंगलियों, मेकअप ब्रश की मदद से धीरे-धीरे इकसार फैलाएं। इससे रोमछिद्र और दाग-धब्बे आसानी से ढक जाते हैं। अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तो इसके लिए वाटर, ऑयल या जेल आधारित फाउंडेशन की जगह सिलिकॉन बेस्ड फाउंडेशन लगाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। चेहरे के किसी कमी को दूर करने के लिए आप कंटूरिंग मेकअप से की मदद ले सकती हैं। कंटूरिंग मेकअप के जरिए आप चेहरे को जैसा चाहे, वैसा लुक दे सकती हैं। यह मेकअप चेहरा को पतला दिखाने के साथ ही फीचर्स को भी हाईलाइट करता है।

इसमें जरूरत के हिसाब से चेहरे की फ्रेमिंग की जाती है जैसे- चेहरे को स्लिम लुक देना हो या ओवल शेप को राउंड लुक देना हो। इसके लिए चेहरे में चीकबोन, नाक के किनारे और जॉलाइन को कंटूरिंग कलर्स, फाउंडेशन और ब्लशऑन से मेकअप कर चेहरे को तराशा जाता है। अगर आप आईशैडो नहीं लगाना चाहती हैं, तो कलर्ड आईलाइनर लगा सकती हैं। आर्टिफिशियल आईलैशेज और मस्कारा से आंखों को ग्लैमर लुक दे सकती हैं। सेल्फी फोटो का फोकस आपके होंठ पर भी रहता है, इसलिए जरूरी है इन्हें अपनी ड्रेस से मैच कराते कलर के शेड की लिपस्टिक लगाने की।

होंठों के लिए चटक स्प्रिंग कलर का इस्तेमाल करें। और आखिर में ध्यान दें अपने बालों पर। बाल आपके चेहरे को ही नहीं निखारते, बल्कि अच्छी सेल्फी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अच्छी सेल्फी के लिए अच्छा हेयर-कट और अच्छा हेयरस्टाइल जरूरी है। जिसे आप अपने चेहरे और पसंद के हिसाब से बना सकती हैं। अपने कॉम्प्लेक्शन के हिसाब से अपने बालों की कलरिंग या हाईलाइटिंग करा सकती हैं। हेयरस्टाइल बनाते हुए आप हेयर एक्सेसरीज भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed