फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   you need to properly clean your face mask Know how to keep safe

जितना जरूरी मास्क लगाना है उतनी ही जरूरी हैं ये बातें, जानिए कैसे रखें सुरक्षित 

Sat, 25 Jul 2020 03:13 AM IST
अवधेश कुमार लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sat, 25 Jul 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
you need to properly clean your face mask Know how to keep safe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मास्क और अन्य फेस कवर करने वाली चीजें अब जीवन का हिस्सा बन गई हैं। यानी कोविड 19 के चलते मास्क पहनना बेहद जरूरी हो गया है। इस महामारी से खुद को बचाए रखने के लिए घर से बाहर अपना फेस ढकना बहुत जरूरी है। अमेरिकन क्लीनिंग इंस्टीट्यूट संचार के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन सनसोनी कहते हैं कि फेस मास्क को नियमित रूप से धोया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि वह मास्क कितनी बार पहना गया है। वहीं गुड हाउसकीपिंग इंस्टीट्यूट के होम अप्लायंसेज एंड क्लीनिंग प्रोडक्ट्स लैब के निदेशक कैरोलिन फोर्ट का कहना है कि फैब्रिक फेस कवरिंग ही एकमात्र ऐसी चीज है जिसे धोया जा सकता है। 
विज्ञापन


फेस मास्क कैसे धोएं

फोर्ट के अनुसार कपड़े के मास्क को धोना सबसे आसान है। इस मास्क को वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसे धोने के लिए गर्म पानी में डिटर्जेंट जैसे, टाइड या अन्य किसी अच्छे डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वैसे मास्क को धोने के लिए किसी विशेष उत्पाद की आवश्यकता नहीं है आप अपने कपड़े धोने वाली चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

हाथ से कैसे धोएं मास्क

हाथ से सिलकर बनाए गए मास्क विशेष रूप से नाजुक होते हैं इसलिए उन्हें हाथ से ही धोया जाना चाहिए। इसे गर्म पानी से धो सकते हैं। इस दौरन मास्क को गर्म पानी में 20 से 30 सेकेंड तक रगड़ें। उसके बाद इसे खूखने दें। वहीं इसके अलावा मस्क को गर्म पानी में कोई तरल पदार्थ या जिटर्जेंट पाउडर के पतले घोल में करीब 20 मिनट डुबोकर रखें। इसके बाद अपने हाथ को जरूर अच्छे से धो लें।    

दाग और जमी हुई गंदगी

अगर मास्क पर गंदगी जम गई है या अन्य धब्बे लग गए हैं तो ऐसे में एक एंजाइमयुक्त दाग हटानेवाले का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

मेकअप और लिपस्टिक के दाग

मास्क लगाकर रखने से मेकअप या लिपस्टिक के दाग लग सकते हैं। ऐसे में एल्कोहल का उपयोग कर उसे हटाया जा सकता है।  

पसीना

पसीना एक प्रोटीन दाग है। इसे एंजाइमैटिक का उपयोग करके हटाया जा सकता है।  
विज्ञापन

मास्क सुखाने पर भी रखना होगा ध्यान 

मास्क को धोने के बाद सुखाते समय भी ध्यान रखना होता है। कई मास्क धुलाई के बाद बड़ा या अजीब सा हो जाता है। वहीं सभी मास्क पर आप प्रेस भी नहीं कर सकते हैं। जबकि कई मास्क अधिक धूप में सुखाने पर सिकुड़ भी जाते हैं। खासतौर से कपास या लिनन के मास्क सिकुड़ जाते हैं। इसलिए इन सभी सुखाते समय हमें सावधानी रखनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed