फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Yoga For Beauty Glowing Skin And Healthy Hair Care Yoga Poses

Yoga Tips: इन योगासनों से आपकी खूबसूरती को मिलेगा ऑक्सीजन, जानिए योग और सौंदर्य का कनेक्शन

Mon, 18 Nov 2024 09:41 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 18 Nov 2024 09:41 AM IST
सार

तनाव केवल आपके दिमाग को ही परेशान नहीं करता, बल्कि चेहरे, बालों और शरीर पर भी नकारात्मक असर डालता है। ऐसे में सुंदरता को बनाए रखने के राज आपको योग में मिलेंगे।

विज्ञापन
Yoga For Beauty Glowing Skin And Healthy Hair Care Yoga Poses
Skin Care - फोटो : iStock

विस्तार

आज के समय में महिलाएं व्यस्तता के कारण अक्सर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पातीं। इस दबाव के चलते तनाव बढ़ता है, जो चेहरे और शरीर पर नकारात्मक असर डालता है। इससे चेहरा थका हुआ, आंखों के नीचे काले घेरे, माथे पर सिलवटें और बालों के झड़ने की समस्या देखी जाती है, जिसका समाधान योग में छिपा है।

विज्ञापन


योग और सौंदर्य

योग एक समग्र जीवन-शैली प्रदान करता है, जो त्वचा, बाल और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। दिनचर्या, आहार और नियमित योगाभ्यास के माध्यम से शरीर अंदर से स्वस्थ होता है, जिसका असर चेहरे की चमक और बालों की सेहत पर दिखाई देता है। तनाव, असंतुलित आहार, नींद की कमी और पर्यावरणीय प्रभावों से त्वचा का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। योग के कुछ विशेष आसन रक्त संचार को बेहतर बनाने और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


झुर्रियां कम करने वाले योग

सर्वांगासन, हलासन और त्रिकोणासन जैसे आसनों से त्वचा में ऑक्सीजन का संचार बढ़ता है, जिससे झुर्रियां कम करने और चेहरे पर प्राकृतिक चमक बढ़ाने में मदद मिलती है। वहीं कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसी प्राणायाम तकनीकें शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त करती हैं और हार्मोन संतुलन में मदद करती हैं, जिससे त्वचा साफ और चमकदार बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालों के लिए योग

योग के नियमित अभ्यास से बालों को घना, मजबूत और चमकदार बनाने में मदद मिलती है, साथ ही सिर में रक्त का प्रवाह बढ़ता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है। पर्वतासन और पादहस्तासन जैसे आसन बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये सिर में रक्त परिसंचरण को बढ़ाकर बालों की जड़ों को मजबूत करने में सहायक हैं। वहीं भ्रामरी प्राणायाम, जो मानसिक तनाव और चिंता को कम करता है, बालों के झड़ने को रोकने में मददगार है।


त्वचा में निखार

नियमित योगाभ्यास और प्राणायाम से महिलाओं का मन और शरीर, दोनों स्वस्थ रहते हैं। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है, साथ ही बाल भी स्वस्थ और घने रहते हैं, जिससे महिलाओं के संपूर्ण सौंदर्य में निखार आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed