फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sir ganga ram doctors survey claims impotence increasing in type 2 diabetes patients delhi ncr

डॉक्टरों के सर्वे में सामने आई बड़ी बात, डायबिटीज के मरीजों में बढ़ रही नपुंसकता

Tue, 10 Jul 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jul 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
sir ganga ram doctors survey claims impotence increasing in type 2 diabetes patients delhi ncr

मधुमेह की वजह से मरीजों में नपुंसकता बढ़ रही है। ये सुनने में कुछ अजीब जरूर लग रहा है लेकिन सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने ऐसा ही दावा किया है।

विज्ञापन


इनके अनुसार टाइप टू मधुमेह के 18-65 साल उम्र वर्ग के 275 मरीजों पर सर्वे किया गया, जिसके बाद डॉक्टरों का कहना है कि टाइप टू मधुमेह बड़ी संख्या में मरीजों में नपुंसकता पैदा कर रहा है। सामान्य की तुलना में यह शिकायत डायबिटीज के मरीजों में 50 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


सर गंगाराम अस्पताल के मेडिसीन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अतुल कक्क्ड़ का कहना है कि वर्ष 2015-17 के बीच गंगाराम अस्पताल में टाइप टू मधुमेह के 225 और 50 सामान्य मरीजों पर शोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मरीजों से उनके यौन क्रिया से संबंधित पांच सवाल किए गए, जिसमें पता चला है कि डायबिटीज के 173 (78.5 प्रतिशत) मरीजों को इरेक्शन डिसऑर्डर (यौन समस्या) है, जबकि सामान्य वर्ग के 46 फीसदी मरीजों में यह समस्या है। जिन लोगों को पांच वर्ष से कम समय से डायबिटीज है उनमें 43.6 फीसदी यह समस्या है जबकि 3.6 फीसदी मरीजों में यह समस्या गंभीर है।

इन मरीजों में ज्यादा मिल रही परेशानी 

sir ganga ram doctors survey claims impotence increasing in type 2 diabetes patients delhi ncr

डॉक्टरों के अनुसार छह से दस साल से डायबिटीज से जूझ रहे 83 फीसदी मरीजों में समस्या देखने को मिली है जबकि इनमें 10 फीसदी से ज्यादा लोगों में इसकी स्थिति गंभीर है।

इसके साथ ही 10 साल से ज्यादा समय से डायबिटीज के शिकार 78.6 मरीजों में यह समस्या देखने को मिली है जबकि 16.4 फीसदी मरीजों में यह समस्या गंभीर अवस्था में पहुंच चुकी है।

अस्पताल के मेडिसीन विभाग के ही डॉ. एम सोंधी बताते हैं कि इरेक्शन डिसऑर्डर वह बीमारी है, जिसमें संभोग के संतोषजनक स्तर के अनुसार वीर्य का स्खलन नहीं हो पता है।

कई बार यह तनाव, शराब, सिगरेट, मोटापा, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और जननांगों के रक्त के प्रवाह के कम होने से भी यह समस्या आती हैर। लेकिन ऐसा लगातार होने लगे तो इंसान को सचेत हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed