फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   International Yoga Day 2024 Most Popular and Common Yoga Poses Benefits And Which Yoga is Best For You

International Yoga Day 2024: डायबिटीज से राहत या मानसिक शांति, जानिए अपनी समस्या के मुताबिक योग

Fri, 21 Jun 2024 11:04 AM IST
Shivani Awasthi शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:04 AM IST
सार

योग पर अमेरिका में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, योगाभ्यास करने वाले 86 प्रतिशत लोगों ने मानसिक स्थिरता में सुधार अनुभव किया, जबकि 67 % लोगों ने एकाग्रता और ध्यान में सुधार पाया। इस आंकड़े से स्पष्ट होता है कि अधिकतर लोग योगाभ्यास मानसिक स्थिति में सुधार के लिए करते हैं।

विज्ञापन
International Yoga Day 2024 Most Popular and Common Yoga Poses Benefits And Which Yoga is Best For You
योग - फोटो : amar ujala

विस्तार

International Yoga Day 2024: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योग दिवस दुनियाभर में योग के महत्व और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। योग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। नियमित योग से मन शांत, दिमाग स्थिर और कई रोगों से शरीर का बचाव होता है। 

विज्ञापन


हालांकि अलग-अलग लोग कई अलग तरह के आसनों का अभ्यास करते हैं। योग करने की सब की एक सामान्य वजह अच्छी जीवनशैली और स्वस्थ रहना है। लेकिन प्राणायाम से लेकर सूर्य नमस्कार तक वह अपने शरीर और जरूरत के मुताबिक योगासन का चयन करते हैं। इस लेख में जानते हैं कि ज्यादातर लोगों के योगाभ्यास करने का प्रमुख कारण क्या है। कौन सी समस्या से निजात पाने के लिए लोग योग का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन


साल 2016 के राष्ट्रीय साक्षात्कार सर्वेक्षण (NHIS) के अनुसार, अमेरिका में लगभग 14 फीसदी वयस्क और 8 फीसदी बच्चे योग का अभ्यास करते हैं। वहीं योग पर अमेरिका में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, योगाभ्यास करने वाले 86 प्रतिशत लोगों ने मानसिक स्थिरता में सुधार अनुभव किया, जबकि 67 % लोगों ने एकाग्रता और ध्यान में सुधार पाया। इस आंकड़े से स्पष्ट होता है कि अधिकतर लोग योगाभ्यास मानसिक स्थिति में सुधार के लिए करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कारणों से अधिकतर लोग करते हैं योग

तनाव प्रबंधन


योग के माध्यम से लोग मानसिक शांति और तनाव को कम करने का प्रयास करते हैं। वर्तमान में लोगों में मानसिक विकार बढ़ रहा है। चिंता, तनाव, और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ वैश्विक स्तर पर एक गंभीर चिंता का विषय हैं। इन समस्याओं से प्रभावित लोगों की संख्या काफी बड़ी है और विभिन्न अध्ययनों और सर्वेक्षणों के माध्यम से इसका अनुमान लगाया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनिया में लगभग 5 फीसदी वयस्क अवसाद से ग्रसित हैं। डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि वैश्विक स्तर पर लगभग 4% लोग चिंता विकारों से पीड़ित हैं। लांसेट आयोग की साल 2018 की रिपोर्ट के अनुसार, 2017 में लगभग 792 मिलियन लोग मानसिक स्वास्थ्य विकारों से ग्रसित थे, जो कि वैश्विक जनसंख्या का लगभग 10% है। तनाव और अवसाद की स्थिति को कम करने और मानसिक शांति के लिए लोग योग का सहारा लेते हैं। 
 

शारीरिक फिटनेस 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार , 2016 में 18 साल और उससे अधिक आयु के 39 फीसदी वयस्कों का वजन अधिक था और 13 % मोटापे से ग्रस्त थे। बच्चों और किशोरों में मोटापे की दर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 2021 में वैश्विक फिटनेस इंडस्ट्री की कीमत लगभग 100 बिलियन डाॅलर थी और इसमें तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिम, योग, पिलेट्स और अन्य फिटनेस सेंटरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे स्पष्ट है कि फिटनेस को लेकर लोग कितने अधिक गंभीर हैं।

फिटनेस को लेकर चिंतित लोग, जैसे अधिक वजन या मोटापे से परेशान लोग भी योग करके अपने शरीर को सुडौल बनाना चाहते हैं और योग करते हैं।

 

International Yoga Day 2024 Most Popular and Common Yoga Poses Benefits And Which Yoga is Best For You
स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान - फोटो : istock

स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान

लगातार डेस्क वर्क के कारण शरीर का पोस्चर बिगड़ जाता है। साथ ही पीठ व कमर दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा मधुमेह, थायराइड, और उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) जैसी समस्याएँ वैश्विक स्तर पर बहुत सामान्य हैं और इनके मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 2019 में वैश्विक स्तर पर लगभग 463 मिलियन वयस्क मधुमेह से पीड़ित थे। वही अंतर्राष्ट्रीय डायबिटीज फेडरेशन के 2045 तक यह संख्या बढ़कर 700 मिलियन होने की संभावना जताई। अनुमान है कि 10-15% वयस्क किसी न किसी प्रकार के थायराइड विकार से प्रभावित होते हैं।

इन सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने के लिए अधिकतर लोग योग का असरदार मानकर नियमित अभ्यास करते हैं। अमेरिकी थायराइड एसोसिएशन के अनुसार, अमेरिका में लगभग 20 मिलियन लोग थायराइड विकारों से प्रभावित हैं।डब्ल्यूएचओ के अनुसार, वैश्विक स्तर पर लगभग 1.13 मिलियन लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित है। यह संख्या वयस्क आबादी के लगभग 31 % लोगों को कवर करती है।

आपके लिए कौन सा आसन है लाभकारी

अगर आप भी उपरोक्त समस्याओं में से किसी एक से या सभी से परेशान है, तो इन समस्याओं के समाधान के लिए योग की आदत को जीवनशैली में शामिल करें। यहां आपको विस्तार में आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति के मुताबिक उपयुक्त योगासन के बारे में बताया जा रहा है। हालांकि सही परिणाम के लिए विशेषज्ञ और डाक्टरी सलाह के बाद ही योगाभ्यास करें, साथ ही अभ्यास किसी योग विशेषज्ञ की निगरानी में करना सुरक्षित और फायदेमंद रहेगा।

मानसिक मजबूती

मानसिक शांति के लिए शवासन, बालासन या अधोमुखश्वानासन का अभय्सा कर सकते हैं। यह शरीर और मस्तिष्क को आराम देते हुए तनाव और चिंता को कम करता है। अवसाद की स्थिति से बचने के लिए सेतुबंधासन, उत्तानासन का अभ्यास करें।

एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर योग वृक्षासन, सर्वांगासन और पश्चिमोत्तानासन है। इसके अलावा संपूर्ण मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए प्राणायाम, जिसमें अनुलोम विलोम, भ्रामरी और कपालभाति शामिल है, का भी अभ्यास कर सकते हैं।

शारीरिक फिटनेस

जरूरत से अधिक वजन बढ़ा हुआ है या मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं तो चतुरंग दंडासन, वीरभद्रासन, त्रिकोणासन और धनुरासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह पेट की चर्बी को कम करने के साथ ही शरीर के सभी अंगों को सुडौल और फिट रखने के लिए फायदेमंद आसन हो सकते हैं। 

International Yoga Day 2024 Most Popular and Common Yoga Poses Benefits And Which Yoga is Best For You
अधो मुख श्वासन - फोटो : amar ujala

स्वास्थ्य समस्याओं के लिए योग

अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो कुछ योग क्रियाएं बहुत असरदार हो सकती है। मधुमेह रोगियों के लिए कटिचक्रासन, ऊर्ध्वहस्तोत्तानासन, पादहस्तासव, धनुरासन, कोणासन, सर्वांगासन, मत्स्यासन, मयुरासन का अभ्यास कर सकते हैं। ये सभी आसन मधुमेह रोगियों को लाभ पहुंचाते हैं।

थायराइड की समस्या से परेशान हैं तो पांच आसन मददगार हो सकते हैं। ताड़ासन, उर्ध्व-हस्तोतानासन, अर्ध-चक्रासन, वीरभद्रासन और नटराजासन का नियमित कुछ मिनट अभ्यास की आदत डालें।

वहीं अगर हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप की शिकाय है तो प्राणायाम करें। अनुलोम विलोम ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार है। कपालभाति, बालासन, सुखासन और सेतुबंधासन का अभ्यास भी फायदेमंद हो सकता है।

----------------------
 

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed