फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   health benefits of vajrasana yoga and how to do it know the method of vajrasana

आज का योग: खाने के बाद रोजाना पांच से दस मिनट करें ये एक योगासन, अपच-गैस की समस्या से मिलेगा छुटकारा

Wed, 06 Oct 2021 10:11 AM IST
शशि सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 06 Oct 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
health benefits of vajrasana yoga and how to do it know the method of vajrasana
Vajrasana

लोगों को अक्सर अपच की समस्या हो जाती है। इसके पीछे कई कारण होते हैं, ज्यादा तला-भुना मसालेदार भोजन, जंक फूड, अनियमित दिनचर्या आदि। इसके अलावा ज्यादातर लोगों को आदत होती है कि या तो वे खाना खाने के बाद तुरंत लेट जाते हैं या फिर टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर आदि पर बैठकर काम करने लगते हैं। जिसकी वजह से खाना ठीक प्रकार से नहीं पच पाता है। अगर आप भी आए दिन पाचन की समस्या से जूझते हैं और खाना खाने के बाद टहलने का समय नहीं रहता है तो खाना खाने के बाद एक पांच से दस मिनट तक एक आसान सा योगासन करके आप अपनी पाचन क्रिया को दुरुस्त कर सकते हैं। जिसका नाम हैं वज्रासन। ये आसन करने से पाचन शक्ति तो मजबूत होती ही है साथ ही इस आसन को करने के कई फायदे हैं। जानते हैं इसे  करने की विधि, फायदे और ध्यान रखने योग्य बातें। 

विज्ञापन

खाने के बाद करें वज्रासन
वज्रासन जैसा कि इसका नाम है वज्र के समान। ये आसन आपकी पाचन क्रिया को तो दुरुस्त करता ही है साथ ही आपके शरीर को मजबूत और स्थिर भी बनाता है। यहीं एक मात्र ऐसा आसन है जिसे खाने के बाद भी किया जा सकता है। इस आसन को करने से पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद मिलती है। आपको गैस और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। इस आसन को प्रतिदिन कुछ समय करने से आपके  कंधे व रीढ़ की हड्डी सीधे रहते हैं। इसके अलावा पैरो की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है और रक्तसंचार भी अच्छा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

health benefits of vajrasana yoga and how to do it know the method of vajrasana
Vajrasana

आसन करने का तरीका-

  • सबसे पहले दोनों पैरों को पीछे की तरफ मोड़कर घुटनों को सामने से आपस में सटा लें और बैठ जाएं। 
  • आपकी  पैरों की एड़ियां बाहर की ओर हों और उनमें थोड़ी दूरी होनी चाहिए इसी के साथ आपके दोनों पंजे भीतर की तरफ हो दोनों अंगूछे एक दूसरे के आस-पास होने चाहिए। 
  • अब अपने पैरों पर इस तरह से बैठे कि आपके नितंब आपकी एड़ियों के बीच में रहें।
  • ऊपर हो दोनों हाथों को घुटनों की ऊपर रखें और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखकर बैठें।
  • इस अवस्था में कुछ देर बैठें और आराम से लंबी सांस लें। 
विज्ञापन

वज्रासन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें-
  • जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हो, जोड़ो में दर्द रहता हो, गठिया की परेशानी हो उन्हें ये आसन नहीं करना चाहिए।
  • वज्रासन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि शरीर को ज्यादा पीछे की ओर न तानें सिर्फ संतुलन बनाते हुए शरीर को सीधा रखें।
  • इस आसन को करते समय अपना ध्यान सांसो पर रखें इससे आपका मन भी शांत होगा। 
  • भोजन करने के बाद इस आसन को पांच मिनट तक करना चाहिए। इससे आपका भोजन आसानी से पचने लगता है। 
  • अभ्यास हो जाने पर आप इस अवधि को पांच से दस मिनट भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed