संभल जाइए! आपकी सेहत बिगाड़ रही हैं ये 5 आदतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजमर्रा की जिंदगी में हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनका पता हमें आगे चलकर लगता है। ये आदतें हमारी सेहत के लिए खतरा साबित होती हैं इसलिए समय रहते हमें संभल जाना चाहिए।
आइए जानते हैं वो कौन सी आदतें हैं जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं।
ये भी पढ़ें- एक्सरसाइज करने के बाद भी नहीं घट रहा वजन, कहीं ये कारण तो नहीं?
झुककर बैठने की आदत बन सकती है गंभीर समस्या
- कई लोग झुककर बैठते और चलते हैं जिस वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचता है। आगे चलकर इसकी वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे स्पाइन की संरचना बदल जाती है और मसल्स में असंतुलन का खतरा बढ़ता है।
कंप्यूटर के सामने बैठने से आंखों को नहीं हाथों को भी होता है नुकसान
- घंटों कंप्यूटर के सामने बैठे रहने की वजह से आंखों पर तो असर पड़ता ही है साथ में हाथों के लिए भी ये हानिकारक है। इससे कार्पल टनल सिंड्रोम का खतरा बढ़ जाता है। इसमें हाथों की संवेदनशीलता कम हो जाती है और दर्द की शिकायत रहती है।
नाश्ता नहीं करना सबसे बड़ी गलती
- सुबह ऑफिस जाने की जल्दी में लोग नाश्ता तक नहीं कर पाते। अच्छी सेहत के लिए नाश्ता बहुत जरूरी होता है इसलिए घर से नाश्ता जरूर करके निकलें।
इस तरह का खाना बना रहा है बीमार
- आजकल नौजवान जंक फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं जो सेहत के लिए बिलकुल भी फायदेमंद नहीं होते हैं। अगर आपका खाने का मन करे भी तो कोशिश करें कि उससे पेट ना भरें। घर आकर खाना जरूर खाएं।
कई बीमारियों की जड़ है स्ट्रेस
- स्ट्रेस की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। हाई ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की संभावना ऐसे में ज्यादा रहती है। इसलिए कोशिश करें कि स्ट्रेस कम से कम लें और खुश रहने के लिए मेडिटेशन जरूर करें।