फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपको भी नहीं लगती भूख? हो सकते हैं ये 5 कारण

Mon, 10 Apr 2017 03:28 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Mon, 10 Apr 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
why you do not feel hunger here are the reasons
भूख

कई लोग काफी लंबे समय तक भूखे रह लेते हैं। वे इस पर ध्यान नहीं देते जिसका परिणाम उन्हें आगे चलकर भुगतना पड़ता है। इस वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियां घेर लेती है। अगर आपको भी कम भूख लगती है तो इसके कारण का पता होना बेहद जरूरी है। आगे की स्लाइड्स में जानें भूख ना लगने के कारण और बचने के उपाय।

क्या आपको भी नहीं लगती भूख? हो सकते हैं ये 5 कारण

why you do not feel hunger here are the reasons
भूख

डिप्रेशन

डिप्रेशन की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगता। यहां तक कि कई लोग तो ऐसे में खाना पीना तक छोड़ देते हैं।

उपाय- इससे बचने के लिए मेडिटेशन, दूसरों की मदद आदि करने से आपको अच्छा लगेगा। साथ ही एक्सरसाइज करना भी ऐसे में फायदेमंद होता है। जब शरीर थक जाएगा तो खुद-ब-खुद भूख लगने लगेगी। 

क्या आपको भी नहीं लगती भूख? हो सकते हैं ये 5 कारण

why you do not feel hunger here are the reasons
भूख
कैंसर


जो लोग कैंसर के मरीज हैं उन्हें भूख कम लगने की शिकायत होती है। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के अनुसार, कैंसर के लिए किए गए उपचार के साइड इफेक्ट के कारण भी लोगों को भूख कम लगती है। 

उपाय- अगर आपको ये समस्या है तो सबसे पहले डॉक्टर से मिलें। इसके अलावा एक ही बार में बहुत ज्यादा या भारी खाने से बचें। इसके बदले थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ हल्का-फुल्का खाते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आपको भी नहीं लगती भूख? हो सकते हैं ये 5 कारण

why you do not feel hunger here are the reasons
भूख

लिवर से जुड़ी समस्याएं

लिवर से जुड़ी समस्याओं के कारण भूख कम होती है। अगर आपको भूख कम लगती है तो आपको लिवर का चेकअप जरूर करवाना चाहिए। ऐसे में लिवर खराब होने के साथ-साथ डायरिया, थकान, चक्कर आदि की भी समस्या सामने आती है। 

उपाय- अगर एल्कोहल की वजह से लिवर में परेशानी आ रही है तो उन्हें इसका सेवन छोड़ देना चाहिए और डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

विज्ञापन

क्या आपको भी नहीं लगती भूख? हो सकते हैं ये 5 कारण

why you do not feel hunger here are the reasons
भूख

दवाइयों का साइड इफेक्ट

कुछ दवाओं के लगातार सेवन से भूख ना लगने की शिकायत आती है। 

उपाय- ऐसा होने पर अपने डॉक्टर को इस तकलीफ के बारे में जरूर बताएं और हो सके तो इसके विकल्प में दूसरी दवा लें। अगर ये मुमकिन नहीं है तो भूख ना लगने पर भी थोड़ा बहुत जरूरत खाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed