फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोबाइल इस्तेमाल करने वाले रोजाना करें ये छह योगासन, पीठ और गर्दन के दर्द से मिलेगी राहत

Sat, 24 Aug 2019 10:40 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 24 Aug 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
five different yoga asanas for mobile users must practice daily

हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, जहां अधिकतर काम तकनीक की मदद से किए जाते हैं। बात करें ऑफिस जाने वालों की तो वो जमाना गया जब काम कागज पर किया जाता था। आज के समय में सबकुछ कंप्यूटर और मोबाइल से संभव है। हालांकि, हर चीज के दो पहलू होते हैं अगर आपको किसी चीज से लाभ मिल रहा है तो उसके कुछ न कुछ नुकसान भी होंगे। यही स्थिति तकनीक के साथ भी है। पूरी दुनिया मोबाइल और कंप्यूटर पर इस तरह निर्भर हो चुकी है कि उसके बिना काम करना असंभव है। दिन-रात मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। वो अलग बात है कि आप काम करना नहीं छोड़ सकते लेकिन अपने स्वास्थ्य के लिए उपचार जरूर कर सकते हैं। आज हम आपको विशेषज्ञों द्वारा बताए गए कुछ ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जिनका रोजाना अभ्यास करके इन यंत्रों से होने वाले नुकसान से खुद को बचा सकते हैं। 

five different yoga asanas for mobile users must practice daily
yog
कानों को खींचना और मसाज करना
अपने दोनो कानों को धीरे-धीरे ऊपर से नीचे तक हल्का हल्का दबाएं। दोनो कानों को पकड़कर बाहर की तरफ खींचें और धीरे धीरे घुमाएं। इससे आपके कान के आसपास का तनाव कम होगा और आपको आराम मिलेगा।
five different yoga asanas for mobile users must practice daily
भुजाओं को खींचना
अपनी दोनों भुजाओं को अपने सिर के ऊपर करें और हाथ की हथेलियां आकाश की तरफ रहें। भुजाओं को थोड़ा और ऊपर खींचें। अब अपनी भुजाओं को कंधों के समानांतर फैला लें और हाथ की हथेलियों और उंगलियों को उपर-नीचे व दाएं बाएं करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
five different yoga asanas for mobile users must practice daily
कंधों को घुमाना
अपने हाथों को कंधों के समानांतर कर लीजिए। अब अंगूठे से छोटी उंगली के निचले भाग को छुएं। अब कंधों को दाएं बाएं दिशा में घुमाएं।

कोहनी से आठ बनाना
अपने दोनो हाथों को अपनी छाती के सामने लाएं। दोनो हाथों को उंगलियों को एक दूसरे से बांध लीजिए। अब दोनो हाथों के कंधों व कोहनियों से आठ की आकृति बनाइए।
विज्ञापन
five different yoga asanas for mobile users must practice daily
कंधों में खिंचाव लाना
अपने दांए हाथ को अपने सिर पर रखें और बाएं हाथ से बाएं घुटने को कसकर पकडें। अब दाएं हाथ को सिर के ऊपर से नीचे कूल्हों तक अच्छे से घुमाएं। इसे कई बार करें।

अंगूठों को दबाना 
अपने दोनो हाथों के अंगूठे को छाती के सामने लाएं। अब उन्हें दोनों दिशाओं में कई बार घुमाएं। दोनो हाथों की अंगुलियों को दबाएं और छोड़ें। इस प्रक्रिया को कई बार करें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed