हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, जहां अधिकतर काम तकनीक की मदद से किए जाते हैं। बात करें ऑफिस जाने वालों की तो वो जमाना गया जब काम कागज पर किया जाता था। आज के समय में सबकुछ कंप्यूटर और मोबाइल से संभव है। हालांकि, हर चीज के दो पहलू होते हैं अगर आपको किसी चीज से लाभ मिल रहा है तो उसके कुछ न कुछ नुकसान भी होंगे। यही स्थिति तकनीक के साथ भी है। पूरी दुनिया मोबाइल और कंप्यूटर पर इस तरह निर्भर हो चुकी है कि उसके बिना काम करना असंभव है। दिन-रात मोबाइल और कंप्यूटर पर काम करना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। वो अलग बात है कि आप काम करना नहीं छोड़ सकते लेकिन अपने स्वास्थ्य के लिए उपचार जरूर कर सकते हैं। आज हम आपको विशेषज्ञों द्वारा बताए गए कुछ ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जिनका रोजाना अभ्यास करके इन यंत्रों से होने वाले नुकसान से खुद को बचा सकते हैं।
{"_id":"5d60c3688ebc3e0149507829","slug":"five-different-yoga-asanas-for-mobile-users-must-practice-daily","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोबाइल इस्तेमाल करने वाले रोजाना करें ये छह योगासन, पीठ और गर्दन के दर्द से मिलेगी राहत","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
मोबाइल इस्तेमाल करने वाले रोजाना करें ये छह योगासन, पीठ और गर्दन के दर्द से मिलेगी राहत
Sat, 24 Aug 2019 10:40 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
yog
कानों को खींचना और मसाज करना
अपने दोनो कानों को धीरे-धीरे ऊपर से नीचे तक हल्का हल्का दबाएं। दोनो कानों को पकड़कर बाहर की तरफ खींचें और धीरे धीरे घुमाएं। इससे आपके कान के आसपास का तनाव कम होगा और आपको आराम मिलेगा।
अपने दोनो कानों को धीरे-धीरे ऊपर से नीचे तक हल्का हल्का दबाएं। दोनो कानों को पकड़कर बाहर की तरफ खींचें और धीरे धीरे घुमाएं। इससे आपके कान के आसपास का तनाव कम होगा और आपको आराम मिलेगा।
भुजाओं को खींचना
अपनी दोनों भुजाओं को अपने सिर के ऊपर करें और हाथ की हथेलियां आकाश की तरफ रहें। भुजाओं को थोड़ा और ऊपर खींचें। अब अपनी भुजाओं को कंधों के समानांतर फैला लें और हाथ की हथेलियों और उंगलियों को उपर-नीचे व दाएं बाएं करें।

कंधों को घुमाना
अपने हाथों को कंधों के समानांतर कर लीजिए। अब अंगूठे से छोटी उंगली के निचले भाग को छुएं। अब कंधों को दाएं बाएं दिशा में घुमाएं।
कोहनी से आठ बनाना
अपने दोनो हाथों को अपनी छाती के सामने लाएं। दोनो हाथों को उंगलियों को एक दूसरे से बांध लीजिए। अब दोनो हाथों के कंधों व कोहनियों से आठ की आकृति बनाइए।

कंधों में खिंचाव लाना
अपने दांए हाथ को अपने सिर पर रखें और बाएं हाथ से बाएं घुटने को कसकर पकडें। अब दाएं हाथ को सिर के ऊपर से नीचे कूल्हों तक अच्छे से घुमाएं। इसे कई बार करें।
अंगूठों को दबाना
अपने दोनो हाथों के अंगूठे को छाती के सामने लाएं। अब उन्हें दोनों दिशाओं में कई बार घुमाएं। दोनो हाथों की अंगुलियों को दबाएं और छोड़ें। इस प्रक्रिया को कई बार करें।