फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   5 Health Benefits Of Chanting Gayatri Mantra ke fayde in hindi

Health Benefits Of Gayatri Mantra: गायत्री मंत्र के जाप के हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए इसका विज्ञान से नाता

Mon, 17 Mar 2025 06:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 17 Mar 2025 06:43 PM IST
सार

आइए जानते हैं गायत्री मंत्र के जाप का सही तरीका और समय, साथ ही गायत्री मंत्र के नियमित जाप से कौन से स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
5 Health Benefits Of Chanting Gayatri Mantra ke fayde in hindi
गायत्री मंत्र के जाप के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Adobe stock

विस्तार

Health Benefits Of Chanting Gayantri Mantra: गायत्री मंत्र आध्यात्मिक प्रार्थना मात्र नहीं है, बल्कि यह शक्तिशाली ध्वनि तरंग है, जिसका वैज्ञानिक आधार भी मजबूत है। गायत्री मंत्र के नियमित जाप से शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने में मदद मिलती है। इससे मानसिक शांति, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। गायत्री मंत्र ध्यान साधना का एक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली प्रकार है जिसमें मंत्र का अर्थ और शक्ति पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। वैज्ञानिक शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति, एकाग्रता और स्वास्थ्य में सुधार होता है। अगर इसे सही विधि से और नियमित रूप से किया जाए, तो यह व्यक्ति के संपूर्ण जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

विज्ञापन


आइए जानते हैं गायत्री मंत्र के जाप का सही तरीका और समय, साथ ही गायत्री मंत्र के नियमित जाप से कौन से स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।


विज्ञापन


 

गायत्री मंत्र का अर्थ और उच्चारण

 

 

“ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥”
 


इसका अर्थ है – "हे प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा हम आपकी दिव्य ऊर्जा का ध्यान करते हैं। कृपया हमारे बुद्धि को प्रकाशित करें और हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें।"  

विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री मंत्र के जाप के स्वास्थ्य लाभ


मानसिक शांति और तनाव से राहत

गायत्री मंत्र के जाप से मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे तनाव, चिंता और डिप्रेशन में कमी आती है। जब इस मंत्र का जाप किया जाता है, तो मस्तिष्क में एंडोर्फिन नामक गुड हार्मोन निकलता है जो तनाव को कम करता है।  


एकाग्रता और याददाश्त में वृद्धि

गायत्री मंत्र के उच्चारण से मस्तिष्क की न्यूरोनल एक्टिविटी उत्तेजित होती है, जिससे स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ती है। शोध बताते हैं कि इसके नियमित जाप से निर्णय लेने और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में  सुधार होता है।  

हृदय स्वास्थ्य में सुधार
  
गायत्री मंत्र के जाप के दौरान गहरी सांस लेने की प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।  

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना

नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जाप के दौरान कंपन शरीर की कोशिकाओं को सक्रिय करते हैं और टी-सेल्स के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।  


फेफड़ों और श्वसन प्रणाली को लाभ

गायत्री मंत्र के उच्चारण में गहरी सांस लेना शामिल होता है, जिससे फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। यह अस्थमा और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों से राहत दिलाने में सहायक है।  
 

गायत्री मंत्र के जाप के सही नियम
 

बेहतर स्वास्थ्य लाभ  के लिए गायत्री मंत्र  के जाप का सही नियम जान लें।  कब और कैसे मंत्र का उच्चारण करें ताकि हृदय से लेकर मानसिक स्वास्थ्य को लाभ मिल सके।

  • सूर्योदय और सूर्यास्त के समय इसका जाप करना सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है।  

  • जाप करने से पहले स्नान कर लें और शांत मन से बैठें।  

  • मंत्र का उच्चारण स्पष्ट और सही तरीके से करें, जिससे ध्वनि कंपन शरीर में सही प्रभाव डालें।  

  • कम से कम 108 बार जाप करना शुभ माना जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed