कोरोना से जंग: ऑफिस जाते समय इन बातों का रखना होगा ध्यान, कोरोना से बचने में काम आएंगे ये उपाय
मास्क पहने
- घर से बाहर जाते समय मास्क पहनना जरूरी है। ऑफिस जाते समय सबसे पहले मास्क पहने और ऑफिस में हर समय मास्क पहने रहें। कई शोधों में ये बात सामने आई है कि मास्क पहनने से कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।
अपने पास सैंनिटाइजर रखें
- ऑफिस जाते समय अपने पास सैंनिटाइजर जरूर रखें। जिस तरह आप अपने ऑफिस का सामान अपने साथ रखते हैं, ठीक उसी तरह अब सैंनिटाइजर रखने की आदत भी बना लें। सैंनिटाइजर का इस्तेमाल वहीं पर करें जहां पर हाथ धोने के लिए साबुन और पानी की व्यवस्था न हो।
खाना, पानी और दवाइयां रखें
- इस समय ऑफिस को जाते समय घर से ही खाना और पानी ले जाना सुरक्षित है। अपने पास जरूरी दवाइयां रखना न भूलें।
ये सामान रखना न भूलें
- अपना मोबाइल, लैपटॅाप चार्जर जैसी जरूरी चीजें रखना न भूलें। इस समय ऑफिस में दूसरे लोगों की चीजों का उपयोग न करें।