गले लगाते समय इन बातों का रखेंगे ध्यान तो कम हो जाएगा कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्वस्थ हैं तो गले न मिलें
- अगर आप अस्वस्थ हैं तो गले न मिलें। हो सकता है आपकी अस्वस्था का कारण कोरोना वायरस का संक्रमण हो। आपके गले मिलने से दूसरे व्यक्ति को भी कोरोना वायरस से संक्रमण हो सकता है।
ज्यादा देर तक गले न लगाएं
- आप अपने परिजनों या मित्रों को गले लगाने के लिए उत्सुक हो रखे होंगे, परंतु ज्यादा देर तक गले लगाना सुरक्षित नहीं है।
गले लगाते समय सांस रोक लें
- इस समय ज्यादा देर तक गले न लगाने की सलाह दी जा रही है। कुछ सेंकड के लिए सांस को रोका जा सकता है, इसलिए जितनी देर आप अपने परिजनों को गले लगा रहे हैं उतने समय के लिए अपनी सांस रोक दें।
गालों को आपस में न छूने दें
- अक्सर गले लगाते समय गाल भी आपस में छू जाते हैं। इस समय कोरोना वायरस से संक्रमण से बचने के लिए गले लगते समय इस बात का ध्यान रखें कि गाल आपस में टच न हो।