{"_id":"5d2d87eb8ebc3e6cb025baad","slug":"visit-caribbean-island-place-of-beautiful-culture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब एक गली में हों दो संस्कृति के घर, खूबसूरत कलाओं का अनोखा उदाहरण है कैरेबियन आइलैंड","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
जब एक गली में हों दो संस्कृति के घर, खूबसूरत कलाओं का अनोखा उदाहरण है कैरेबियन आइलैंड
कैरेबियन आइलैंड की अपनी एक अलग दुनिया है। जब आप वहां से गुजरते हैं, तो आपको एक ही गली में दो अलग-अलग घर दिखेंगे। वहां का आर्किटेक्चर अामने-सामने कुछ अलग ही होगा। मैं बहुत सोशल नहीं हूं, मुझे ज्यादा पार्टी करना पसंद नहीं है। लेकिन जब कभी भी मुझे मौका मिलता है, तो मैं घूमने को न नहीं कहती। सच कहूं तो मझे घूमना बहुत पसंद है और इसका श्रेय मैं थिएटर को देती हूं, जो हमें कहीं न कहीं ले जाते हैं, हालंकि मेरे लिए सबसे मजेदार जगह वही होती है, जहां मेरा परिवार होता है। वैसे तो मैं हर साल अपने काम से 10 से 15 दिन की छुट्टी लेती हूं।
2 of 4
मैंने वर्ल्ड टूर किया है। वर्ल्ड टूर के दौरान लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क,दुबई जैसी प्रसिद्ध जगहों पर जाने का मौका मिला, लेकिन मेरी सबसे पसंदीदा जगह है कैरेबियन आइलैंड। यह आइलैंड कई सारे छोटे-छोटे द्वीपों का एक समूह है। यह आइलैंड मियामी के पास है। यह द्वीप समूह मुझे इतना पसंद आया कि मैं वहां दोबारा जाना चाहती हूं। इसकी सबसे अनोखी बात मुझे लगी कि वहां पर आपको अलग-अलग संस्कृति देखने को मिलती है। कैरेबियन आइलैंड दो सभ्यताओं का एक अनोखा मिश्रण है, जहां एक तरफ आधा आइलैंड डच संस्कृति को मानता है और आधा फ्रेंच संस्कृति को। आधे द्वीप पर डच राजाओं ने राज्यकिया और वहीं अपनी कॉलोनी बना लीं और आधी फ्रेंच सभ्यता है।
3 of 4
जब आप वहां से गुजरते हैं, तो आपको एक ही गली में दो अलग-अलग घर दिखेंगे। वहां का आर्किटेक्चर अामने-सामने कुछ अलग ही होगा। कैरेबियन आइलैंड में खाने-पीने की चीजें भी अलग-अलग हैं। यह सारी चीजें मेरे लिए बहुत अलग थीं, हालांकि मुझे यह सब बहुत पसंद आया। यह आइलैंड चारों ओर पानी से घिरा हुआ है। वहां पर समुद्र के किनारे की अपनी एक अलग दुनिया है। समुद्र के किनारे बैठने का अपना एक अलग मजा है। छोटे-छोटे टापू होने की वजह से आप वहां का जबरदस्त लुत्फ उठा सकते हैं। शाकाहारी होने के कारण मैंने वहां ज्यादातर स्थानीय व्यंजन ही खाए, क्योंकि मैं अपने थिएटर ट्रूप के साथ गई थी, तो उन्हीं लोगों ने खाने का इंतजाम किया था। वहां मैं तीन दिन रुकी थी और फिर वापस मियामी से भारत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अपने देश की बात करें, तो गुजराती होने की वजह से मैं पूरा गुजरात घूम चुकी हूं। दक्षिण भारत भी बहुत घूमा है खासकर तमिलनाडु और केरल। कोलकाता शहर भी बहुत घूमी हूं। हां, कभी उत्तर भारत को देखना का मौका नहीं मिला। भविष्य में जरूर उत्तर भारत घूमना चाहती हूं, जिनमें उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश को प्रमुखता में रखा है। मेरी इच्छा है कि मैं अपने परिवार के साथ उत्तर की सभी जगहों पर जाऊं और वहां की संस्कृति का आनंद उठा सकूं। फिलहाल मैं सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'इशारों इशारों में' व्यस्त हूं। इसमें मैं एक दिव्यांग बेटे की मां का किरदार निभा रही हूं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।