फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्तों संग करनी है वीकेंड पर मस्ती, खास पेड़ों से सजी दिल्ली की इन सड़कों पर जरूर जाए

Tue, 16 Jul 2019 03:18 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 16 Jul 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
plan a weekend trip in delhi nature places
अगर आप भी अपना हर वीकेंड हफ्ते भर के कपड़े धोने, घर साफ करने और सोने में निकाल देते हैं तो ये खुद के साथ की जाने वाली बड़ी नाइंसाफी है। आपके शरीर और दिमाग दोनों को आराम की जरूरत होती है और मन को प्रसन्न करने के लिए कुछ अनोखा और सुंदर देखने की इच्छा होती है। इसलिए आज हम आपको दिल्ली की उन हसीन सड़कों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पहुंचकर हिमाचल की सड़कों पर होने का एहसास होगा और एक अच्छे वीकेंड के साथ-साथ आपको आराम भी मिलेगा। 
plan a weekend trip in delhi nature places
दिल्ली में नीम के घने पेड़ों वाली सड़क 
बड़े-बुजुर्ग कहते हैं जहां नीम के पेड़ हों वहां बीमारी झांक भी नहीं पाती। स्वच्छ हवा और चारो ओर हरियाली व्यस्त शहर में मिलना बेहद मुश्किल है। लेकिन दिल्ली की कुछ जगह ऐसी हैं जहां आपको ये सब मिलेगा। नीम के घने पेड़ पृथ्वीराज रोड, औरंगजेब रोड, तीस जनवरी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग पर हैं। दिल्ली के इन इलाकों के घूमकर कुछ पल सुकून के मिल ही जाएंगे। 
plan a weekend trip in delhi nature places
दिल्ली में नारियल के पेड़ों वाली सड़क 
आप सोचेंगे दिल्ली में केरल और गोवा जैसा माहौल कहां मिलेगा। लुटियन दिल्ली गोल डाक खाना से सटे विशंभर दास मार्ग पर नारियल के पेड़ लगाए गए थे। भले ये पेड़ छायादार नहीं हैं लेकिन आपको यहां जाकर पॉश फीलिंग जरूर आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
plan a weekend trip in delhi nature places
दिल्ली में इमली और महुआ के पेड़ वाली सड़क 
दिल्ली में आपको तीन मूर्ति मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, तिलक मार्ग, फिरोज शाह रोड पर इमली के खूब पेड़ मिलेंगे। राजेश पायलट रोड पर महुआ के पेड़ हैं। ये पेड़ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और जंगलों में बड़े पैमाने पर पाए जाते हैं। महुआ के पत्ते आमतौर पर सालभर हरे रहते हैं। बिना किसी शिकायत के ये सड़क की सुंदरता बढ़ा रहे हैं। समय निकालें और प्रकृति का आनंद लेने के लिए दिल्ली में ही शाम को निकल सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed