फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉप 5 हनीमून डेस्टिनेशन में शामिल है ये जगह, इन खास कारणों से है लोगों की पहली पसंद

Sun, 05 May 2019 04:21 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sun, 05 May 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
top 5 honeymoon destination 2019 santa monica is best place couples to visit

समर वेडिंग सीजन जोरों पर है आए दिन कभी दोस्त की शादी, रिश्तेदार में शादी, भाई या बहन की शादी और या फिर खुद की शादी का मजा लोग ले रहे हैं। ऐसे में सारे रस्मों रिवाजों के बाद नवविवाहित जोड़ों को साथ में कुछ पल बिताने का समय भी चाहिए होता है। हनीमून सभी जोड़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसी कारण हनीमून डेस्टीनेशन का चयन भी उतना ही अहम हो जाता है। अगर आप भी इस सीजन शादी कर रहे हैं तो हम बताने जा रहे हैं हनीमून के लिए वो बेस्ट डेस्टिनेशन जो आपके साथ बिताये पलों को हमेशा के लिए जीवंत कर देगा। 


 

top 5 honeymoon destination 2019 santa monica is best place couples to visit

सैंटा मोनिका दुनिया भर के नवविवाहित जोड़ों के लिए परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन रहा है। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजेलिस काउंटी में स्थित यह एक बीचफ्रंट शहर है। यहां खान-पान से लेकर मौसम तक हर चीज रोमांटिक माहौल पैदा करता है। इसके अलावा रोमांस के लिए लॉस एंजेलिस के सभी प्रमुख आकर्षण केंद्र हालीवुड, बेवलीर हिल्स, डिज्नीलैंड और यूनिवर्सल स्टुडियोज यहां से एक घंटे की दूरी पर हैं।

 

top 5 honeymoon destination 2019 santa monica is best place couples to visit
यहां आप शांति से अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा पल बिताना चाहते हैं तो सैंटा मोनिका के रेजार्ट्स, होटल्स, बीचेज और कंट्रीसाइड आपका मन मोह लेंगे। यहां से साउदर्न कैलिफोर्निया का सनसेट देखना अपने आपमें बेहद रोमांटिक अनुभव होता है। इसके बाद बेहतरीन रेस्तरां की लिस्ट में मेलिस का नाम आता है जो लॉस एंजेलिस काउंटी के सबसे बेहतरीन रेस्तरां में से एक हैं। यहां का खाना लजीज होता है और यहां का एम्बिएंस बेहतरीन है जो आपकी हनीमून को यादगार बनाता है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 honeymoon destination 2019 santa monica is best place couples to visit
- फोटो : Social Media
सैंटा मोनिका में बाइक रेंटल्स का भी आनंद लिया जा सकता है। यह आपको साउदर्न कैलोफोर्निया के कोस्टलाइन को एक्सप्लोर करने का मौका देगा। इसके अलावा मालिबू वाइनेरीज का दौरा कपल्स के लिए यादगार हो सकता है। सैंटा मोनिका पीयर में सोलर पावर्ड फेरीज व्हील पर सनसेट राइड का आनंद लिया जा सकता है।

 
विज्ञापन
top 5 honeymoon destination 2019 santa monica is best place couples to visit
- फोटो : Social Media
सैंटा मोनिका ट्रेवल एंड टूरिज्म विभाग के मुताबिक सैंटा मोनिका आने वाले 83 फीसदी लोग कार या वाहन का उपयोग नहीं करते। एसे में दुनिया की भागम-भाग से दूर हाथ में हाथ लिए एक दूसरे को जानने तथा पहचानने के लिए सैंटा मोनिका से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed