फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   romantic places in Delhi you must take your partner on next date

दिल्ली में रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट हैं ये जगह, यादगार बीतेगी पार्टनर संग शाम

Mon, 05 Nov 2018 02:55 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
romantic places in Delhi you must take your partner on next date
romantic date - फोटो : instagram
यदि आप दिल्ली में रहते हैं और फेस्टिव सीजन के मौके पर बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके दिमाग में बहुत सारी ऐसी जगह होती हैं जहां पर आप क्वालिटी टाइम एंजॉय कर सकते हैं, लेकिन अक्सर जब कभी आप पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिताने का सोचते होंगे तो आप जगह को लेकर परेशान होते होंगे। आपको समझ नहीं आता होगा कि आप उनके साथ डेट पर कहां जाए? दरअसल रोमांटिक जगहों के बारे में जानकारी कम ही होती है। बात यदि दिल्ली की करें तो हम इस शहर में उन जगहों के बारे में ज्यादा जानते हैं जो पहले से फेमस हैं। खास बात यह है कि हर बड़े शहर के आसपास कई अच्छी टूरिस्ट प्लेसेस तो होती ही हैं, साथ ही रोमांटिक जगह भी होती हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं। हम आपको दिल्ली के आसपास की ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे है, जहां अपने पार्टनर के साथ जाना आपके लिए यादगार बन सकता है।
विज्ञापन

 

romantic places in Delhi you must take your partner on next date
romantic date - फोटो : facebook
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस
अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के लिए गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस परफेक्ट प्लेस है। यह यह महरौली और साकेत के बीच में पड़ता है। यहां कई सारे गार्डन हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ ग्रीनरी का मजा लेते हुए एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां Fio and Magique नाम का रेस्टोरेंट है जहां आप टेस्टी खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

romantic places in Delhi you must take your partner on next date
romantic date - फोटो : facebook
हौज खास
पार्टी करने के लिए तो आप हौज खास बहुत गए होंगे पर क्या आपको मालूम है यहां बहुत सारी रोमांटिक जगह भी है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। आप चाहे तो फोर्ट में एक दूसरे के साथ घंटों बात कर सकते हैं या फिर Boheme और डियर पार्क भी जा सकते हैं। पूरा दिन साथ समय बिताने के बाद आप उन्हें कैंडल लाइट डिनर भी करा सकते हैं। यहां बहुत सारे रूफटॉप रेस्टोरेंट भी हैं।
विज्ञापन

romantic places in Delhi you must take your partner on next date
romantic date - फोटो : facebook
इंडियन माउंटेन फाउंडेशन मोती बाग
अगर आप और आपके पार्टनर को एडवेंचर एक्टिविटीज पसंद है तो डेट पर जाने के लिए आप दोनों के लिए इससे अच्छी जगह नहीं हो सकती। यहां आप दोनों एक साथ माउंटेन क्लाइंबिंग का एक्सपीरियंस ले सकते हैं जो दोनों के लिए यादगार पलों में शुमार हो जाएगा।

romantic places in Delhi you must take your partner on next date
romantic date - फोटो : facebook
द गार्डन रेस्टोरेंट, लोधी गार्डन
इसके नाम से ही आप समझ गए होंगे कि गार्डन में रेस्टोरेंट। यहां बहुत सुंदर डेकोर के साथ ग्रीनरी का मजा लेते हुए आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता सकते हैं। यह दिल्ली का सबसे बेस्ट एल्फ्रेसको (खुले में सीटिंग अरेंजमेंट) रेस्टोरेंट है। तो देर किस बात की अपने पार्टनर को इसी वीकेंड यहां डेट पर ले जाकर दें सरप्राइज

 

romantic places in Delhi you must take your partner on next date
romantic date - फोटो : facebook
रोज कैफे, साकेत
रोमांटिक डेट के लिए साकेत के सैयद-उल-अजीब में स्थित रोज कैफे सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यहां का इन्टीरीअर ही इतना बेहतरीन है कि आपकी पार्टनर देखते ही इम्प्रेस हो जाएंगी। यहां आप दोनों सुकून से एक दूसरे के साथ हसीन पल बिता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed