{"_id":"5cb84873bdec2213e54bc065","slug":"one-day-trip-amazing-places-near-chandigarh-visit-this-summer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, सिर्फ 1 दिन में घूमकर आ सकते हैं यहां बसे हिल स्टेशन","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
गर्मियों में दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, सिर्फ 1 दिन में घूमकर आ सकते हैं यहां बसे हिल स्टेशन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने बेहतरीन आर्किटेक्चर, सुनियोजित इलाके और सफाई के लिए मशहूर चंडीगढ़ एक खूबसूरत शहर है। सबसे खास बात तो ये है कि चंडीगढ़ दिल्ली से सिर्फ 5 घंटे की दूरी पर है। ये हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि चंडीगढ़ की एक और खासियत है कि इसके आस-पास बेहद शानदार जगहें हैं, जहां घूमने का प्लान आप अभी बना सकते हैं। इतना ही नहीं यहां सिर्फ एक दिन में घूमकर वापस आ सकते हैं।
2 of 5
मोरनी हिल्स
मोरनी हिल्स हरियाणा के मशहूर स्थानों में से एक है। यहां टिक्कर ताल, बड़ा ताल और छोटा ताल नाम की तीन झीले हैं। इनमें आप अपने परिवार के साथ बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। ये चंडीगढ़ से सिर्फ 45 किलोमीटर दूर है। यहां घूमने वालों के लिए अलग-अलग बजट के पैकेज भी उपलब्ध हैं।
3 of 5
परवाणु
हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के बॉर्डर पर बसा परवाणु एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। यहां पर आप पहाड़ी खाने और ट्रेकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। यहां पर रोपवे के सहारे पहाड़ों की खूबसूरती को करीब से देखा जा सकता है। ये चंडीगढ़ से महज 35 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बड़ोग
चंडीगढ़ से इस हिल स्टेशन तक आप रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। चंडीगढ़ से बड़ोग 60 किलोमीटर दूर है। यहां का चूर चांदनी पहाड़ बेहद मशहूर है। शिमला और कालका हाईवे पर बसे इस सुंदर शहर में रेलवे की सबसे बड़ी टनल भी है।
विज्ञापन
5 of 5
कसौली
शिमला और कालका के बीच बसा ये शहर चंडीगढ़ से महज 52 किलोमीटर दूर है। कसौली ऐसा हिल स्टेशन है जहां आप एडवेंचर स्पोर्सट्स का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां घुड़सवारी भी कर सकते हैं। कसौली में सनसेट का नजारा देखने लायक होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।