फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीवन में एक बार 'हनोई' नहीं देखा तो आपने कुछ नहीं देखा

Sat, 18 May 2019 08:37 PM IST
पंखुड़ी सिंह रवीन्द्र श्रीवास्तव
रवीन्द्र श्रीवास्तव Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 18 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
must see places for tourist to visit and travel in hanoi

हनोई नहीं देखा, तो समझिए आपने दुनिया को ठीक से देखा ही नहीं। लाल नदी के किनारे बसा पांच हजार साल पुराना यह शहर वियतनाम की राजधानी है। वियतनाम के संघर्षों और जिजीविषा का साक्षी रहा यह शहर अब अपनी जिंदादिली और बिंदासपने के कारण बड़ी तेजी से सैलानियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह झीलों का शहर भी है और दुपहिया वाहनों का भी। आबादी में महिलाओं और पुरुषों की तादाद लगभग बराबर है। आदिकाल में मातृसत्तात्मक रहा यहां का समाज अब पुनः उसी दिशा में अग्रसर है। यहां आने वाला हर महत्वपूर्ण व्यक्ति वियेतनाम के महात्मा गांधी हो ची मिन्ह के स्मारक पर जरूर जाता है।





 
must see places for tourist to visit and travel in hanoi

डेढ किलोमीटर लंबी और लगभग आठ सौ मीटर चौड़ी विश्वप्रसिद्ध हॉन कीम झील ने इसे दो भागों में बांट दिया है। झील में बने दो टापुओं पर स्थित पगौड़ा और महल शहर की शान में चार चांद लगाते हैं। शहर से कुछ दूर स्थित तामचुक पगौड़ा में पुरे साल दुनिया भर से बुद्घ के अनुयाइयों का तांता लगा रहता है। शहर के एक हिस्से में लंबी-चौड़ी, साफ-सुथरी चमचम सड़कें हैं, तो दूसरे हिस्से में संकीर्ण सड़कें और ग्राहकों की भीड़ से लदे-फंदे पटरी बाजार। इन बाजारों में मुरादाबाद के पीतल से लेकर लगभग हर देश का सामान मिलेगा। हस्तशिल्प से लेकर इलेक्ट्रानिक और गहने तक। हनोई की सिल्क और कॉफी भी मशहूर है। खास बात यह है कि सैलानियों को यह शहर महंगा नहीं लगता।




 
must see places for tourist to visit and travel in hanoi
डांग जुआन बाजार में जब आप पहुंचेंगे तो यह तय कर पाना मुश्किल हो जाएगा कि क्या खरीदें, क्या छोड़ दें। लगभग सभी दुकानों का संचालन युवतियों के हाथ में। विनम्र और हंसमुख। हां, मोल-तोल खूब होता है। दिल्ली के चावड़ी बाजार से भी ज्यादा। शायद ही ऐसी कोई चीज होगी जो इस बाजार में न मिले।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
must see places for tourist to visit and travel in hanoi

एक खास बात, जो इस शहर को दुनिया के बाकी शहरों से अलग करती है, यह है कि यहां वीकएंड पर जबरदस्त मस्ती होती है। झील के किनारे शहर के प्रमुख बाजारों में शुक्रवार की शाम से रविवार की रात तक वाहनों, यहां तक कि साइकिलों का भी प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाता है। शुक्रवार को रात उतरते ही इन बाजारों की सड़कें और झील के किनारे बच्चों, युवाओं और अधेडों से गुलजार हो जाते हैं। इसके बाद नाच-गाना, एरोबिक्स, खेलकूद, कलाकारी, चित्रकारी और मस्ती का जो सिलसिला शुरू होता है उससे लगता है मानो धरती पर इन्द्रलोक का अक्स उतारने की कवायद की जा रही है। इनके अलावा शहर में और भी अनेक ऐसे दर्शनीय स्थल हैं जो आपको रिझाते, लुभाते और अरसे तक याद रह जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed