पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए ले जाएं यहां, दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर हैं शाही रिजॉर्ट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने ट्रिप में कुछ ट्रेडिशनल टच चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा, क्योंकि इसकी बनावट हवेली की तरह है और दूर-दूर तक हरी घास बिछी हुई है। यहां कई आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट भी किए जाते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो स्पा का मजा भी ले सकते हैं।
दिल्ली और गुडगांव से कुछ ही दूरी पर लग्जरी रिजॉर्ट आईटीसी भारत हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ हसीन पल बिता सकते हैं। यह इतना खूबसूरत है कि आप अगर यहां का प्लान करेंगे तो वहां बिताए गये पल आपके लिए यादगार होंगे।
अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताने के लिए आप हरियाली के बीच बने द ट्री रिजॉर्ट में जा सकते हैं। गहरे रंग की लकड़ी पर चमकती लाइट्स और कलरफुल फर्नीचर देखते ही आपको उस जगह से प्यार हो जाएगा। यहां से अरावली पहाड़ियों का नजारा देखते ही बनता है।
वीकेंड पर पार्टनर के साथ आराम के पल बिताने के लिए बेस्ट है दमदमा लेक के किनारे स्थित बोटैनिक्स नेचर रिजॉर्ट। यहां करने के लिए बहुत सारी एक्टिविटीज भी है जिसमें हिस्सा लेकर आप अपने इन पलों को यादगार बन सकते हैं।
नीमराना रिजॉर्ट
दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर होने की वजह से यह जगह वीकेंड गेटअवे के लिहाज से बेहद पॉपुलर है। इस किले का कोना-कोना देखने लायक है। यहां रहकर आपको इस बात का अंदाजा होगा कि कितनी खूबसूरती से इस किले को होटल में तब्दील किया गया है। खाने में यहां राजस्थानी और फ्रेंच व्यंजन परोसे जाते हैं। इसके अलावा यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा भी ले सकते हैं।