फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   list of Famous Temples of Rishikesh devotees must go theset temple before chardham yatra

Famous Temples of Rishikesh: चारधाम यात्रा शुरू करने से पहले ऋषिकेश के इन मंदिरों के जरूर करें दर्शन

Sat, 18 May 2024 01:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 18 May 2024 01:11 PM IST
सार

अगर आप चारधाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो ऋषिकेश के इन मंदिरों में हाथ जोड़ने के लिए जरूर जाएं। 

विज्ञापन
list of Famous Temples of Rishikesh devotees must go theset temple before chardham yatra
ऋषिकेश के मशहूर मंदिर - फोटो : instagram

विस्तार

Famous Temples of Rishikesh: हाल ही में केदारनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का भी आरंभ हो गया है। यहां श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधा देने के लिए सरकार भी लगातार कदम उठा रही है। चारधाम के कपाट खुलने के साथ ही सभी मंदिरों में हजारों की तादाद में लोग पहुंच रहे हैं। इस यात्रा का आरंभ ऋषिकेश से होता है। इसे चारधाम का गेटवे भी कहा जाता है। ज्यादातर लोग यहीं से अपनी यात्रा की शुरुआत करते हैं।
विज्ञापन


ऋषिकेश को योग और आध्यात्म की नगरी भी कहा जाता है। ऐसे मे यहां का माहौल काफी शांतिभरा होता है। अगर आप भी चारधाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो पहले एक दिन के लिए ऋषिकेश जरूर जाएं। यहां कई ऐसे फेमस मंदिर हैं, जहां लोग चारधाम की यात्रा से पहले माथा जरूर टेकते हैं। इन मंदिरों की अपनी अलग मान्यता है। आइए आपको भी इनके बारे में बताते हैं, ताकि आप भी यहां जाकर भगवान के दर्शन कर सकें। 
विज्ञापन


भरत मंदिर

ये मंदिर ऋषिकेश शहर के मध्य में स्थित है। इस मंदिर में भगवान विष्णु की मुर्ति स्थापित है। इसे शहर का बहुत पुराना और सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। उन्हीं के नाम पर इस शहर को ऋषिकेश नाम दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के चरणों के दर्शन कराए जाते हैं, उसी के बाद चारधाम के कपाट खोले जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यनारायण का मंदिर

ये मंदिर ऋषिकेश में लक्ष्मण झूले के पास स्थित है। इसका इतिहास तकरीबन 500 साल से ज्यादा पुराना बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है जब मोटर मार्ग की सुविधा नहीं थी, तो चारधाम जाने वाले यात्री इसी मंदिर में एक रात आराम करते थे। रात बीतने के बाद वो अगले दिन अपनी यात्रा आरंभ करते थे। 

गरुण मंदिर

गरुण चट्टी में स्थित ये मंदिर ऋषिकेश से तकरीबन 10 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। मान्यता है कि यहां भगवान विष्णु ने गरुण देव की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया था। कहा जाता है कि जो लोग बद्रीनाथ धाम नहीं जा पाते हैं, उन्हें इस मंदिर में जाने से समान फल की प्राप्ति होती है।  

आदि बद्री द्वारकाधीश मंदिर

लक्ष्मण झूला में जो श्री सच्चा अखिलेश्वर मंदिर स्थित है, उसी के सामने आदि बद्री द्वारकाधीश मंदिर है। यहां आपको चारों धाम का गंगा जल आसानी से मिल सकता है। यहां भगवान विष्णु की मुर्ति स्थापित है। जो लोग चारधाम नहीं जा पाते हैं, वो यहां ये चारधाम का जल लेकर जा सकते हैं। 


गौरी शंकर महादेव मंदिर

मान्यता है कि त्रिवेणी संगम के पास स्थित इस मंदिर में तकरीबन 60,000 वर्ष पहले माता पार्वती ने ऋषि के तप से उठने की प्रतीक्षा की थी। एक समय में ये रास्ता बद्रीनाथ धाम का पैदल मार्ग हुआ करता था। लोग पहले त्रिवेणी नदी में स्नान करते थे और फिर उसके बाद ही अपनी यात्रा शुरू करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed