फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राकृतिक नजारों से भरपूर है जम्मू कश्मीर की ये जगह, जानिए इसके बारे में...

Mon, 01 Jun 2020 08:45 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 01 Jun 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir sonmarg beautiful places to visit stay explore
सोनमर्ग जम्मू कश्मीर में स्थित बेहद ही सुंदर जगह है - फोटो : social media

जम्मू कश्मीर भारत का बेहद ही खूबसूरत राज्य है। यहां के खूबसूरत नजारे देखते ही बनते हैं। आज हम आपको यहां की एक खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरत नजारों, पहाड़ो के सुंदर दृश्य, तीर्थ स्थलों के लिए मशहूर है।  

  • सोनमर्ग

सोनमर्ग जम्मू कश्मीर में स्थित बेहद ही सुंदर जगह है। सोनमर्ग समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ये खूबसूरत जगह अमूमन बर्फ की चादरों से ढकी रहती है। वसंत ऋतु में सोनमर्ग की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। वसंत ऋतु में सोनमर्ग सुंदर और खूबसूरत फूलों से ढक जाता है, जिसका नजारा देखने लायक होता है। प्रकृतिक सुंदरता, झीलों, दर्रे और पर्वतों के लिए सोनमर्ग को जाना जाता है। आइए अब जानते हैं इस खूबसूरत जगह के प्रमुख स्थलों के बारे में.....

jammu kashmir sonmarg beautiful places to visit stay explore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

कृष्णासर

  • सोनमर्ग के प्रमुख स्थलों में कृष्णासर की गिनती होती है। कृष्णासर दर्रा अपनी प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर के लिए मशहूर है। कृष्णासर दर्रा के आसपास कई झीलों के सुंदर नजारे भी देखने को मिलते हैं। वसंत ऋतु में इस जगह की खूबसूरती बढ़ जाती है।

 

jammu kashmir sonmarg beautiful places to visit stay explore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बालतल

  • बालतल सोनमर्ग की खूबसूरत जगहों में से एक है। भारत की अमरनाथ यात्रा भी इस जगह से होकर ही आगे बढ़ती है। बालतल जोजी-ला दर्रे के पास में स्थित है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir sonmarg beautiful places to visit stay explore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
  • विशनसर झील

सोनमर्ग में कई झीलें हैं, जिस वजह से इसे झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। सोनमर्ग की विशनसर झील के प्राकृतिक दृश्य अपनी ओर आकर्षित करते हैं। विशनसर झील समुद्र तल से 3710 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

 

विज्ञापन
jammu kashmir sonmarg beautiful places to visit stay explore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

थजिवास ग्लेशियर

  • थजिवास ग्लेशियर को जम्मू कश्मीर में धरती का स्वर्ग कहा जाता है। सफेद बर्फ के चादरों से ढकी इसी जगह की खूबसूरती की बात ही नीराली है। बर्फ के मौसम में यहां के प्राकृतिक नजारे देखते ही बनते हैं।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed