फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Christmas 2023 Travel Ideas Essential Things To Pack For Travelling Read Checklist

Christmas 2023 Travel Tips: क्रिसमस ट्रिप पर ये चीजें ले जाना न भूलें, बैग पैक करते समय चेक करें सामान की सूची

Thu, 21 Dec 2023 10:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 21 Dec 2023 10:12 AM IST
विज्ञापन
Christmas 2023 Travel Ideas Essential Things To Pack For Travelling Read Checklist
ट्रैवल पैकिंग - फोटो : Istock

Christmas Travel Ideas: क्रिसमस 2023 आने वाला है। 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। इसके बाद नए साल का जश्न होता है। ये दोनों ही मौके लगभग सभी देशों के लिए खास होते हैं। लोग क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न को मनाने के लिए पार्टी करते हैं। सफर के लिए किसी शानदार और खूबसूरत जगह पर जाते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ क्रिसमस व न्यू ईयर की ट्रिप प्लान करते हैं। अगर आपकी भी क्रिसमस को लेकर घूमने की योजना है, तो समय नजदीक आ गया है। सफर को लेकर जरूर आप उत्साहित होंगे लेकिन इस उत्साह के कारण जल्दबाजी में गलतियां भी कर सकते हैं। जैसे क्रिसमस ट्रिप पर जाते समय आप जरूरत का कोई सामान ले जाना ही भूल जाएं या सामान की पैकिंग करते समय कोई गलती कर दें। इस तरह की गलती आम है, लेकिन गंतव्य पर पहुंच कर कई बार ऐसी छोटी छोटी गलतियों से आपको नुकसान हो जाता है। इसलिए अगर क्रिसमस ट्रिप के लिए आपने अभी तक सामान की पैकिंग नहीं की है, तो यहां आपको एक लिस्ट दी जा रही है। सफर के लिए सामान की लिस्ट एक बार जांच लें और सभी जरूरी चीजों को पैक कर लें। ये रही सफर के लिए सामान की लिस्ट।

विज्ञापन

मौसम के अनुरूप कपड़े

दोस्त या परिवार किसी के साथ भी ट्रिप पर जा रहे हों लेकिन कुछ जरूरी सामान ऐसे होते हैं, जिसे आपको भूलना नहीं चाहिए। वैसे तो प्रयास करना चाहिए कि जरूरत से ज्यादा सामान या बहुत अधिक भारी बैग लेकर न निकलें, लेकिन जरूरी सामान रखना भी न भूलें। क्रिसमस या नए साल पर हर जगह बहुत सर्दी होती है। इसलिए मौसम के अनुरूप कपड़े रखें। अगर आप किसी हिल स्टेशन पर जा रहे हैं तो ऊनी कपड़े रखें। अगर किसी समुद्री क्षेत्र के आसपास जा रहे हैं तो वहां के तापमान का पता लगाकर उसके मुताबिक ही कपड़ों की पैकिंग करें।

विज्ञापन


पर्याप्त ऊनी कपड़े

अगर सर्द जगह पर घूमने की योजना है, तो पर्याप्त ऊनी कपड़े रखें। मोटे और भारी फैंसी कपड़ों की जगह गर्माहट देने वाले ऊनी कपडों, जैकेट या कोट आदि को साथ रखें। शाॅर्ट या ड्रेस के बजाए पैंट्स या जींस को साथ ले जाएं, ताकि सर्दी में पैर भी ढके रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जूते

सफर के लिए आरामदायक फुटवियर रखनी चाहिए। ठंडी जगह जा रहे हैं तो खुली चप्पल या सैंडल की बजाए जूते या बूट पैक करें। साथ में स्लीपर भी पैक कर सकते हैं। होटल के कमरे में आप आरामदायक स्लीपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टोपी, मोजे

इनरवियर कपड़ों के साथ ही सर्दी से बचने के लिए टोपी, मोजे या दस्ताने भी रख सकते हैं। हिल स्टेशनों पर सर्दी में ठंडी हवाएं चलती हैं। वहीं अगर आप सड़क मार्ग से सफर कर रहे होते हैं तो सर्दी अधिक लग सकती है। इसलिए शाॅल या मफलर को भी साथ ले जाएं।

ब्यूटी उत्पाद

सर्दी में त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए अगर आप किसी तरह का लोशन या क्रीम इस्तेमाल करते हैं, तो उसे भी साथ ले जाएं। रोजाना इस्तेमाल में जो भी ब्यूटी उत्पाद को उपयोग में लाते हैं, जैसे क्रीम, ग्लाॅस, कंघा, ट्रिमर मशीन, साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट, या मेकअप का सामान आदि एक पैकेट में साथ में रखकर पैक कर लें। 

खाने का सामान


कपड़ों के अलावा खाने का सामान साथ रखें। कुछ हल्के स्नैक्स, कैंडी या चॉकलेट आदि को साथ ले जा सकते हैं। सफर के दौरान आसपास खाने की जगह न होने पर इन स्नैक्स से भूख कम की जा सकती है।

दवा

जब आप एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं, खासकर सर्दी के मौसम में तो तबीयत पर भी असर पड़ने की संभावना होती है। इसलिए अपने साथ जरूरी सामान्य दवाएं पैक कर लें। जैसे- बुखार, सर्दी-जुकाम, उल्टी या पेट दर्द की दवा लेकर जरूर जाएं।

कुछ नगद पैसे, चार्जर

डिजिटल दौर है। लोगों को कैश की जरूरत नहीं होती, लेकिन सफर पर जा रहे हैं तो सीमित मात्रा में कुछ कैश अपने पास जरूर रखें। कई बार कुछ जगहों पर ऑनलाइन पेमेंट या कार्ड से पेमेंट नहीं हो पाता, वहीं इंटरनेट कनेक्शन की समस्या के कारण भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी नहीं हो पाता। ऐसे में जरूरत के लिए थोड़ा कैश साथ लेकर जाएं। इसके अलावा मोबाइल चार्जर को भी याद से पैक कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed