{"_id":"5ecc1ebc8ebc3e9031065f95","slug":"beautiful-top-destinations-places-of-kerala-to-visit-stay-explore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beautuful destinations of kerala: केरल की इन खूबसूरत जगहों में होता है जन्नत का एहसास","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Beautuful destinations of kerala: केरल की इन खूबसूरत जगहों में होता है जन्नत का एहसास
Sat, 06 Jun 2020 08:53 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
केरल भारत का बेहद ही सुंदर राज्य है
- फोटो : social media
केरल भारत का बेहद ही सुंदर राज्य है। यह राज्य अपनी सुंदरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां की राजधानी तिरुवनंतपुरम है और मलायलम मुख्य बोली जाने वाली भाषा। केरल भारत के दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य में स्थित है। कर्नाटक और तमिलनाडु केरल के पड़ोसी राज्य हैं। ये राज्य अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। आज हम आपको केरल की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जन्नत का एहसास होता है.....
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
चेंबरा पार्क
- चेंबरा पार्क केरल की सबसे ऊंची चोटी है जो दक्षिण के कल्पेट्टा शहर से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां एक हर्ट-शेप झील भी है जो इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
नेल्लीयमपथी
- नेल्लीयमपथी केरल का एक हिल स्टेशन है, जिसकी गिनती दक्षिण भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में होती है। इस जगह को ‘गरीबों का ऊंटी’ भी कहा जाता है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां का हरियाली से भरा माहौल,चाय के बागान और ऊंचे पहाड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
मुजहैप्पिलानगढ बीच
- केरल के कन्नूर शहर से कुछ दूरी पर स्तिथ मुजहैप्पिलानगढ केरल का एकमात्र ड्राइव बीच है जो एशिया में सबसे बड़ा है। इस बीच के साउथ में एक मशहूर प्राइवेट आइलैंड भी है, जिसे धर्मादम नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बेपोर बीच
- कालीकट के नजदीक बेपोर बीच एक पुराना बंदरगाह है। पुराने समय में इस जगह का प्रयोग व्यापार के लिए होता था।