भारत में कई खूबसूरत स्थान हैं। आज हम आपको भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के बारे में बताएंगे। भारत के उत्तराखंड राज्य में चमोली जिले में बेहद ही खूबसूरत जगह है "औली" जिसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां की वादियों और पहाड़ देखकर स्विट्जरलैंड जैसा ही अनुभव होता है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखते ही बनता है। भारत का मिनी स्विट्जरलैंड "औली" हर समय एक अलग रंग में खूबसूरती बिखेरता हुआ नजर आता है। आइए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में...
{"_id":"5f12f8458ebc3e9fbd7f6d32","slug":"auli-uttarakhand-beautiful-hill-station-places-to-visit-mini-switzerland-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर है भारत की ये जगह, बर्फबारी न होने पर बनाई जाती है बर्फ","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर है भारत की ये जगह, बर्फबारी न होने पर बनाई जाती है बर्फ
Fri, 21 Aug 2020 06:14 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 21 Aug 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
औली को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है- फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली में स्थित औली को उत्तराखंड का स्वर्ग भी कहा जाता है- फाइल फोटो
- फोटो : social media
उत्तराखंड का स्वर्ग है औली
- चमोली में स्थित औली को उत्तराखंड का स्वर्ग भी कहा जाता है। इस स्थान से कुदरत की खूबसूरती को करीब से महसूस किया जा सकता है। यहां के खूबसूरत नजारे आकर्षित करने का काम करते हैं।
एफआइएस ने स्कीइंग रेस के लिए औली को अधिकृत किया हुआ है- फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
स्कीइंग रेस
- एफआइएस ने स्कीइंग रेस के लिए औली को अधिकृत किया हुआ है। आपको बता दें यह एकमात्र ऐसा स्थान है जिसे एफआइएस ने स्कीइंग रेस के लिए अधिकृत किया हुआ है। यहां पर स्कीइंग के लिए 1300 मीटर लंबा स्की ट्रैक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रोपवे भी है बेहद खास
- एशिया का सबसे लंबा रोपवे गुलमर्ग रोपवे है। इसके बाद औली- जोशीमठ रोपवे सबसे लंबा रोपवे है। यह रोपवे करीबन 4.15 किलोमिटर लंबा है और इस रोपवे की आधारशिला 1982 में तत्तकालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी। 1994 में यह रोपवे बनकर तैयार हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
स्लीपिंग ब्यूटी
- औली के ठीक सामने एक पहाड़ दिखाई देता है जो बर्फ से ढकने के बाद लेटी हुई युवती का आकार ले लेता है। इस खूबसूरत दृश्य को स्लीपिंग ब्यूटी के नाम से जाना जाता है।