{"_id":"5b03cf954f1c1b5b798b5b95","slug":"tips-that-can-make-your-home-look-cooler-and-smart-this-summer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में घर को COOL लुक देंगे ये मजेदार आइडियाज, आप भी कर सकते हैं ट्राई ","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
गर्मियों में घर को COOL लुक देंगे ये मजेदार आइडियाज, आप भी कर सकते हैं ट्राई
मनोरमा बंसल
Updated Wed, 23 May 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
गर्मियां आते ही हम सबसे ज्यादा ध्यान अपने खानपान और पहनावे पर देते हैं, लेकिन घर को नजरअंदाज ही करते हैं। घर में गर्मी का अहसास कम हो और घर बोरियत भरा न लगे, इसके लिए कुछ बदलाव जरूरी हैं, इससे आपका घर खिल उठेगा।
आलस भरे इस मौसम में पेड़-पौधे एक अलग ही ताजगी देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि घर का वातावरण ताजगी भरा हो, तो पौधों को घर में जगह दीजिए। घर बड़ा है, तो आप आंगन और छत पर पौधे लगा सकते हैं, अगर छोटा है तो घर के भीतर गमलों में भी पौधे लगाये जा सकते हैं। यह घर की खूबसूरती तो बढ़ाते ही हैं, ठंडक का अहसास भी कराते हैं।
कमरे के भीतर ताजे फूलों को सजाया जा सकता है। इससे आप खुद को प्रकृति से जुड़ा महसूस करेंगे और माहौल भी खुशनुमा रहेगा। इस मौसम में घर में फैला सामान और ज्यादा गर्मी का अहसास कराता है। जितना कम सामान आपके आसपास होगा, गर्मी उतनी ही कम लगेगी। इधर-उधर फैले सामान को व्यवस्थित ढंग से रखें। ऐसा सामान जो काम का नहीं है, उसे फेंक दें।

Trending Videos
दीवारें आपके घर का मुख्य केंद्र होती हैं। संभव हो तो इस मौसम में दीवारों को हल्के रंगों में रंगवाएं। हल्के रंगों में पीला, आसमानी, नीला, हरा और क्रीम कलर मुफीद है। इन रंगों में दीवारों को रंगवाने से आपका घर दमकेगा भी और गर्मी भी कम महसूस होगी। घर की बेडशीट, पर्दे, कुशन कवर आदि भी हल्के रंगों के हों, तो घर को फ्रेश लुक मिलेगा।
गर्मियों में घर में उमस और चिपचिपापन बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि घर को हवादार बनाया जाए। जितनी ताजी व ठंडी हवा घर के भीतर आएगी, गर्मी उतनी ही कम लगेगी।
घर को हवादार बनाने के लिए सुबह और शाम घर के समय सारे खिड़की-दरवाजे खोल देने चाहिए। इससे घर के भीतर की गर्म और बासी हवा बाहर निकल जाती है और प्राकृतिक ठंडी हवा घर के भीतर आती है। दोपहर के समय सभी खिड़की-दरवाजों को बंद रखें। हो सके तो घर में एक वेंटिलेशन फैन लगाएं, जो कमरे से गर्म हवा को बाहर निकाल सके।

बिना जरूरत के चलने वाले बिजली के उपकरण जैस फ्रिज, माइक्रोवेव, गीजर, टीवी, लाइट्स आदि भी गर्मी को बढ़ाते हैं। जरूरत न हो, तो इन्हें बंद रखें। घर का फर्नीचर भी गर्मी को दावत देता है, इसलिए इन्हें भी मौसम के हिसाब से तैयार किया जाना जरूरी है। गर्मियों में फर्नीचर पर हल्के रंग के कपड़े लगाएं, जैसे सफेद या खाकी रंग के कुशन कवर आदि।
हो सके तो घर की अलमारियों, लकड़ी की टेबलों को हल्के रंगों से पेंट कर लें। बिस्तर पर कॉटन की चादर बिछाएं जिससे बिस्तर गरम न हो। घर में बिछे कालीन को इस मौसम में हटा देना चाहिए। यह गर्मी बढ़ाने का ही काम करते हैं।
पंखे की हवा ठंडी लगे, इसके लिए किसी बाल्टी या टब में पानी भरकर रखें, इससे हवा पानी से टकराकर ठंडी हो जाएगी। बस इन कुछ आसान टिप्स का लाभ उठाएं और देखें कि कैसे ये छोटे-छोटे बदलाव आपके घर को गर्मी से कोसों दूर रखते हैं।