फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   think about the marriage last age

तलाक से बचना है तो इस उम्र तक कर लें शादी, वरना...

Wed, 08 Jun 2016 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
think about the marriage last age
रिश्ते में बंधकर एक नया हमसफर चुना जाता है - फोटो : getty images

शादी कब की जाए अक्सर लोग इस दुविधा के कारण चिंता में रहते हैं और चिंता करना लाजमी है क्योंकि शादी के रिश्ते में बंधकर एक नया हमसफर चुना जाता है। शादी आप किस उम्र में करें इस बात का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। सही समय निकल जाने के बाद सिवाए पछताने के कुछ नहीं होता।

विज्ञापन


अगर यह देखा गया है जो लोग ज्यादा उम्र में शादी करते हैं उनकी शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाती साथ ही तलाक की संभावना हमेशा बनी रहती हैं। 20 वर्ष से कम उम्र में शादी करना भी बहुत ही रिस्की होता है और इस उम्र में शादी करने करने से भी तलाक की आशंकाएं काफी होती हैं। जब तक आप आर्थिक और मानसिक तौर मजबूत न हों और आपका  प्रोफेशनल भविष्य सुरक्षित न हो तो शादी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


रिसर्च में पता चला है कि 25 साल की उम्र में शादी करने से तलाक 50% तक कम होते हैं। समाजशास्त्रीय शोधकर्ता निकोलस वोलीफिंगर ने रिसर्च में पाया 32 साल की उम्र के बाद शादी करना उतना ही रिस्की है जितना कि 20 वर्ष से कम उम्र में शादी करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो फिर आप इस उम्र में करें शादी

think about the marriage last age
मैरिज - फोटो : demo pic

रिसर्चर का मानना है 28 से 32 साल की उम्र के बीच शादी करना सबसे सही है। इस उम्र तक आते-आते इंसान को काफी सोशल और प्रोफेशनल लाइफ का अनुभव हो चुका होता है। शादी कम उम्र में करें या अधिक उम्र में दोनों ही रिस्की है। 

शोधकर्ता ने अपनी रिसर्च में पाया जिन लोगों ने 20 से कम उम्र में शादी की थी उनकी तलाक की संभावना उनके समान ही अधिक है जिन्होंने 32 के बाद शादी की है। इसमें दिलचस्प बात यह है कि 25 से 29 की उम्र के बीच शादी करने वालों का तलाक का प्रतिशत काफी घटा है।

तलाक न हो इसके लिए यह करें

think about the marriage last age

वोलीफिंगर ने कहा यह आज की दुनिया की हकीकत है कि 20 से पहले और 32 साल की उम्र के बाद शादी करने से तलाक के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। 30 के बाद तक ज्यादातर लोग इसलिए शादी नहीं करते क्योंकि वह आर्थिक रूप से मजबूती के लिए प्रयास करते रहते हैं।

अगर आप भी शादी के बारे में सोचें तो आपके लिए 25 से 32 की उम्र ठीक रहेगी। इस उम्र में शादी करने से आपके जीवन में ज्यादा खुशहाली आएगी और आप अपने हमसफर के साथ मोहब्बत का लंबा सफर तय करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed