फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Things To Keep In Mind While Purchasing Toys For Children

बच्चों को खिलौने दिलाने से पहले ये सावधानियां जरूर बरतें, ऐसा न हो अनहोनी हो जाए

Fri, 09 Mar 2018 09:46 AM IST
रूपायन डेस्क
रूपायन डेस्क Updated Fri, 09 Mar 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Things To Keep In Mind While Purchasing Toys For Children
ryan toys review

बच्चों का खिलौना सुंदर और कलरफुल होना चाहिए और साथ में टिकाऊ भी। खिलौना खरीदते समय अमूमन यही बात ध्यान में रखते हैं। मगर हर सुंदर खिलौना आपके लाडले के लिए सुरक्षित भी है, इसकी कोई गारंटी नहीं है। विशेषज्ञों की मानें, तो बाजार में मिलने वाले ज्यादातर खिलौने आपके बच्चे के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं। कई बार कुछ खिलौने देखने में बहुत ही आकर्षक होते हैं, जो देखते ही पसंद आ जाते हैं। लेकिन उसे खरीदने से पहले इस बात की जांच कर लें कि उसमें कोई हानिकारक रसायन तो नहीं है। 

विज्ञापन

अगर तीन साल से कम है बच्चे की उम्र...

Things To Keep In Mind While Purchasing Toys For Children
demo pic
यदि आप तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चे के लिए कोई खिलौना ले रही हैं, तो पैकेट पर अंकित वॉर्निंग लेबल जरूर पढ़ें। कुछ खिलौनों  पर बच्चों को हो सकने वाले संभावित खतरों के बारे में बताया गया होता है, साथ ही क्या सावधानियां रखें, इसका भी उल्लेख होता है। आपका बच्चा एक से दो साल के बीच का है, तो उसके लिए ऐसे खिलौने न लें, जो नुकीले हों या जिनके कई पार्ट हों, क्योंकि छोटे बच्चे इन पार्ट्स को मुंह में ले लेते हैं। ये चीजें गले में फंस सकती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खिलौने भूलकर भी ना खरीदें

Things To Keep In Mind While Purchasing Toys For Children
toys - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं, लंबे कॉर्ड या धागे वाले खिलौने भी बच्चों को न दें। आप जो भी खिलौने खरीदें, वे ऐसे होने चाहिए, जो जल्दी टूटे या खराब नहीं हों, क्योंकि बच्चे कई बार खिलौनों को ऊंचाई से गिराते हैं या पटकते हैं। तेज आवाज वाले खिलौनों से बचें। खिलौने से आने वाली तेज आवाज से आगे चलकर बच्चों के सुनने की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नॉन-टॉक्सिक खिलौने ही खरीदें। साथ ही ऐसे खिलौने लें, जिनसे बच्चा कुछ सीख सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed