{"_id":"7698d512c7107db420662071512d7b89","slug":"shopping-on-touchscreen-phone-make-you-spend-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी के दौरान यह चूक बिगाड़ सकती है आपका बजट","category":{"title":"Shopping","title_hn":"शॉपिंग","slug":"shopping"}}
खरीदारी के दौरान यह चूक बिगाड़ सकती है आपका बजट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 01 Jan 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
अगर आप शॉपिंग करते वक्त अक्सर बजट से ज्यादा खर्च कर देते हैं तो उसकी एक वजह आपको हैरानी में डाल ही देगी। बोस्टन यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो टचस्क्रीन फोन या टैबलेट पर शॉपिंग करते वक्त अक्सर हम जरूरत से अधिक खर्च कर देते हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि अक्सर टचस्क्रीन गैजेट्स पर खरीदारी करते वक्त लोग 'ऐड टू कार्ट' विकल्प के प्रति सबसे अधिक आकर्षित होते हैं और जरूरत से अधिक चीजों को कार्ट में डालकर उनकी खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने पाया कि कपड़े, खासतौर पर ऊनी कपड़े और एसेसरीज की ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान यह संभावना अधिक होती है।
शोधकर्ता ब्रैसल के अनुसार, ''टचस्क्रीन गैजेट्स पर ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त उन चीजों के प्रति स्वामित्व का भाव हमारे मन में बढ़ जाता है। ऐसे में जिन चीजों की जरूरत नहीं है, उन्हें भी हम खरीद लेते हैं।''
विज्ञापन