फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सब्जी खरीदने जा रहे हैं तो अपने मोबाइल पर रखें नजर, जेब से कब गायब हो जाएगा पता ही नहीं लगेगा?

Mon, 11 Feb 2019 12:57 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 11 Feb 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
you are going to buy  vegetables in weekend markets keep eye  on your mobile know why
व्यस्त सब्जी बाजारों में मोबाइल चोर गिरोह इस कदर सक्रिय हैं कि आंख झपकते ही जेब से मोबाइल झटक ले रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर के साप्ताहिक सब्जी बाजारों से ग्राहकों के मोबाइल चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। घर से सब्जी खरीदने बाजार जा रहे लोगों के स्मार्टफोन कब उनकी जेब से चोरी हो रहे हैं, उन्हें भी खबर नहीं लग रही। व्यस्त सब्जी बाजारों में मोबाइल चोर गिरोह इस कदर सक्रिय हैं कि आंख झपकते ही जेब से मोबाइल झटक ले रहे हैं। एक बड़ी कंपनी में एचआर हेड प्रियंका बताती हैं कि वो घर के पास के ही सब्जी बाजार में फल लेने गईं थी और जेब से उनका आईफोन चोरी हो गया। प्रियंका नोएडा के सेक्टर 97 में रहती हैं। इसी तरह से एक निजी संस्थान में कार्यरत पत्रकार विनोद का भी उनके घर के नजदीक लगने वाले साप्ताहित बाजार से मोबाइल चोरी हो गया।

you are going to buy  vegetables in weekend markets keep eye  on your mobile know why
ये गिरोह आपको तांक लेते हैं और उसके बाद जहां से आप सब्जी खरीद रहे होते हैं वहीं आकर सब्जी खरीदने लगते हैं।

विनोद बताते हैं कि वह ऑफिस से घर पहुंचने के बाद सब्जी खरीदने बाजार गए थे, लेकिन तभी उनका मोबाइल जेब से निकाल लिया गया। वो कहते हैं- अगर भरे बाजार आपका मोबाइल चोरी हो जाए तो कुछ देर तक आप ये ही सोचते रहते हैं कि किससे कहा जाए और किस पर आरोप लगाए जाए? बाजार में इतनी भीड़ होती है और कई लोग आपसे सटकर चलते हैं। विनोद सब्जी बाजारों में मोबाइल चोरी करने वाले महिला गिरोह के सक्रिय रहने का अंदेशा जताते हैं। वह कहते हैं, ये गिरोह आपको तांक लेते हैं और उसके बाद जहां से आप सब्जी खरीद रहे होते हैं वहीं आकर सब्जी खरीदने लगते हैं। मौका मिलते ही आपका मोबाइल कब जेब से निकाल लिया जाता है आपको खबर तक नहीं लगती। विनोद अपने परिवार के साथ मयूर विहार में रहते हैं। क्या करें अगर आपका मोबाइल चोरी हो जाए


 

you are going to buy  vegetables in weekend markets keep eye  on your mobile know why
आप एंड्रॉइड टूल डिवाइस में जाए और यहां से अपने फोन को ट्रैक करने की कोशिश करें। यहां से आप अपने डिवाइस को लॉक कर सकते हैं और उसमें मौजूद अपना प्राइवेट डाटा भी डिलिट कर सकते हैं।

अगर आपका फोन भरे सब्जी बाजार में चोरी होता है तो सबसे पहले अपने नंबर पर फौरन कॉल करें। अगर आपके पास दूसरा फोन नहीं है तो किसी और से लेकर अपने फोन पर रिंग करें। इसके बाद सबसे पहले अपने सिम ब्लॉक करवाएं और पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाएं। आप अपने फोन को फौरन लॉक कर दें, ताकि आपकी सूचनाओं का मिसयूज न हो सके। अगर आपके पास एंड्रॉइड फोन है तो आप रिमोर्ट के जरिए उसे कंट्रोल कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
you are going to buy  vegetables in weekend markets keep eye  on your mobile know why
smartphone theft

आपका एंड्रॉइड डिवाइस जीमेल के जरिए गूगल से जुड़ा रहता है। आप अपने जीमेल सेटिंग्स में जाकर अपने फोन को ट्रैक करने की कोशिश करें। आप चाहें तो यहां से अपने डिवाइस को लॉक भी कर सकते हैं और अपने प्राइवेट डाटा को डिलीट कर सकते हैं। यहीं से आप अपने डिवाइस की लास्ट लोकेशन के बारे में भी जान सकते हैं। 

विज्ञापन
you are going to buy  vegetables in weekend markets keep eye  on your mobile know why
इसी तरह आप अपने एप्पल के आईफोन को खोजने के लिए सबसे पहले https://www.icloud.com/#find पर जाएं। - फोटो : social media

आप जैसे ही अपने जीमेल सेटिंग्स में जाएंगे यहां आपको सिक्योरिटी एंड लोकेशन से लेकर फेस आईडी एंड पासवर्ड जैसी कई सेटिंग्स मिलेंगी। इनके जरिए आप अपने मोबाइल का डाटा बैक अप कर सकते हैं। मोबाइल को लॉक कर सकते हैं। इसी तरह आप अपने आईफोन को खोजने के लिए सबसे पहले इस लिंक- https://www.icloud.com/#find पर जाएं। यहां अपनी एप्पल आईडी और पासवर्ड डालें। इस तरह आप अपने आईफोन का लोकेशन देख सकते हैं और डाटा डिलीट कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed