फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Couple married for 71 years pass away within hours of one another

प्यार की कहानी: 7 दशक का साथ और फिर 12 घंटे के अंतराल में दोनों ने दुनिया छोड़ दी

Sat, 20 Jul 2019 09:14 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 20 Jul 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
Couple married for 71 years pass away within hours of one another
प्यार - फोटो : pixabay

कई कहानियां आपको भीतर से भावुक कर देती हैं। ऐसी ही कहानी जॉर्जिया के एक बुजुर्ग दंपति की है जो अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। सात दशक तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद, हाल ही में बारह घंटे के अंतराल में दोनों ने दुनिया छोड़ दी। पहले पति ने प्राण त्यागे और ठीक बारह घंटे के भीतर पत्नी का भी देहांत हो गया। 71 साल के शादीशुदा जीवन के बाद 94 साल के हर्बट और 88 साल की मर्लिन फ्रांसिस की जीवन लीला समाप्त हो गई। इस घटना को सुनकर और पढ़कर लोग कह रहे हैं कि क्या जोड़ी और कैसा प्यार था? एक सुबह मरा और दूसरा शाम को। इस तरह की कई घटनाएं पहले भी सामने आई हैं जहां पति-पत्नी ने एक साथ या फिर कुछ घंटे के भीतर प्राण त्यागे हैं। ऐसी घटनाओं में लोग दोनों के बीच के प्यार और जुड़ाव के बारे में सोचकर भावुक हो उठते हैं। आइए जानते हैं हर्बट और मर्लिन की प्रेम कहानी के बारे में...

विज्ञापन

 

Couple married for 71 years pass away within hours of one another
प्यार - फोटो : pixabay

हर्बट और मर्लिन की मुलाकात 1940 में हुई। यह मुलाकात एक कैफे में हुई थी। ठीक एक साल बाद दोनों ही शादी के बंधन में बंध गए। उस वक्त हर्बट 22 साल के थे और मर्लिन 16 साल की थीं।  2018 में यह जोड़ा अपनी 70वीं सालगिरह के जश्न के दौरान भी दुनियाभर में चर्चाओं में आया था। उस वक्त पश्चिमी मीडिया ने इस जोड़ों को टीवी पर मिसाल के तौर पर पेश किया था।  उसी वक्त इस जोड़े ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में दुनिया को बताया था। हर्बट ने उस वक्त बताया था- फ्रांसिस एक कैफे में काम करती थी जहां मैंने उसे पहली बार देखा। पहली नजर में ही मुझे मर्लिन से प्यार हो गया। मैं उसे देखते रहा। मेरी नजरें उस पर से हटी ही नहीं। कुछ देर बाद मैं उसके करीब था और बातें कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में 12 जुलाई को हर्बट की मौत हुई है। वह 94 साल के थे और दोपहर के 2.20 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। हर्बट की मौत के 12 घंटे के भीतर उनकी पत्नी मर्लिन ने भी ठीक रात के 2.20 बजे दुनिया को अलविदा कहा। यह अपने आप में अजब का संयोग है। दोनों की ही मौत एक ही वक्त में बारह घंटे के अंतराल में हुई। इस कपल के छह बच्चे और कई नाती-पोते हैं। पिछले साल हर्बट ने बताया था कि वह वक्त के पाबंद नहीं थे और इसी वजह से शादी के दिन भी उन्हें देर हो गई थी। चर्च में सभी मेहमान आ चुके थे। दुल्हन तैयार थी और दुल्हा एक घंटा लेट पहुंचा। हर्बट ने 22 साल तक फौज की नौकरी की और फिर रिटायर होकर घर आ गए। उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें सेना के सर्वोच्च पदक से भी सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed