{"_id":"6a8dcc99d7c2573c180d340c","slug":"risk-of-swine-flu-rises-in-punjab-70-cases-reported-in-august-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-1105873-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंजाब में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अगस्त में आए 70 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंजाब में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अगस्त में आए 70 मामले
विज्ञापन
गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह
स्वास्थ्य मंत्री बोले- कोई नया वेरिएंट नहीं, यह राहत की बात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। देश के कई हिस्सों के बाद अब पंजाब में भी स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। अगस्त माह में अकेले 70 नए मामले सामने आए हैं। पहले पूरे महीने में 4 से 5 मामले ही दर्ज हो रहे थे।
इस वृद्धि के कारण स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इस साल अब तक राज्य में कुल 93 मामले दर्ज हुए हैं, जो पिछले साल से अधिक हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। टेस्टिंग, दवाओं और इलाज का पर्याप्त प्रबंध है। अस्पतालों में बेड की भी पूरी व्यवस्था है। राहत की बात यह है कि अब तक कोई नया वेरिएंट नहीं मिला है। सभी मामले पुराने वेरिएंट के ही हैं।
बचाव और लक्षण :
गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमारियों से पीड़ित लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर मरीज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश और बदन दर्द इसके प्रमुख लक्षण हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।