गर्मियों में दूध फटने की संभावना अधिक रहती है। कई बार हम दूध को सही तरह से स्टोर नहीं कर पाते हैं जिस वजह से वो फट जाता है। गर्मियों में अगर दूध को सही तरीके से स्टोर नहीं किया गया तो तापमान अधिक होने की वजह से दूध बहुत जल्दी फट जाता है। अक्सर हम फटे हुए दूध को फेंक देना ही पसंद करते हैं, परंतु फटे हुए दूध को बर्बाद नहीं करना चाहिए। फटे हुए दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें फटे हुए दूध का इस्तेमाल...
Kitchen Tips: फटे हुए दूध का इस तरह से करें इस्तेमाल, सेहत के लिए फायदेमंद है फटे हुए दूध का पानी
पनीर बना लें
- आप घर में फटे हुए दूध से पनीर बना सकते हैं। इससे आपका दूध भी बर्बाद नहीं होगा। फटे दूध से पनीर निकालने के बाद काफी मात्रा में पानी बच जाता है, जिसे बहुत से लोग खराब समझकर फेंक देते हैं। परंतु आपने इससे फेंकना नहीं है। ये स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल...
आटा गंथूने में करें इसका इस्तेमाल
- आप फटे दूध के पानी का इस्तेमाल आटा गंथूने में कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी रोटियां काफी मुलायम बनेंगी और रोटियों का स्वाद भी बढ़ जाएगा। फटे दूध के पानी से बनी रोटियां स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होती हैं।
सब्जी बनाने में करें इस्तेमाल
- आप फटे दूध के पानी का इस्तेमाल सब्जी या दाल बनाने में भी कर सकते हैं। इस पानी की मदद से सब्जी की ग्रेवी अच्छी बनती है, जिससे सब्जी का स्वाद बढ़ जाएगा।
जूस में करें इस्तेमाल
- जूस को और भी ज्यादा पोषण युक्त बनाने के लिए आप फटे दूध के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।