फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में किशोरों में बढ़ रहे हैं मानसिक तनाव के मामले, जानें इससे बचने के उपाय

Tue, 16 Jun 2020 01:19 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 16 Jun 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown impact on teenagers students how to overcome from mental stress colleges remain closed till 15 august
लॅाकडाउन किशोरों में मानसिक तनाव का कारण बना है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस ने पिछले कुछ समय से बहुत कुछ बदल दिया है। पिछले कुछ समय से संपूर्ण देश में लॅाकडाउन चल रहा था, जिसमें अब धीरे- धीरे ढील दी जा रही है। लॅाकडाउन में ढील तो दी जा रही है, पर अभी भी कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है।



भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॅाकडाउन का सभी पर प्रभाव पड़ा है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार लॅाकडाउन से सबसे अधिक युवा वर्ग प्रभावित हुआ है। इस शोध में ये दावा किया गया है कि लॅाकडाउन किशोरों में मानसिक तनाव का कारण बना है। 
 

coronavirus lockdown impact on teenagers students how to overcome from mental stress colleges remain closed till 15 august
लॅाकडाउन की वजह से किशोरों में मानसिक तनाव जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिली हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज में हुआ शोध

  • यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज में हुए शोध में ये बात सामने आई है कि लॅाकडाउन की वजह से किशोरों में मानसिक तनाव जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिली हैं। कई अन्य शोधों में भी इस बात को लेकर चेताया जा चुका है कि ज्यादा समय तक लॅाकडाउन करने से मानसिक समस्याएं अधिक बढ़ सकती हैं।

 

coronavirus lockdown impact on teenagers students how to overcome from mental stress colleges remain closed till 15 august
मानसिक समस्या बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है सामजिक संपर्क न हो पाना- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
  • क्यों बढ़ रही हैं मानसिक समस्याएं

किशोरों में मानसिक समस्याएं बढ़ने के कई कारण हैं। आइए जानते हैं लॅाकडाउन में किन कारणों से किशोरों में मानसिक समस्याएं बढ़ रही हैं...

  • सामाजिक संपर्क न होना

इस शोध में बताया गया है कि किशोरों में मानसिक समस्या बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है सामजिक संपर्क न हो पाना। लॅाकडाउन की वजह से सब अपने घरों में कैद थे, जिस वजह से किसी से भी मिलना संभव नहीं था। शोधकर्ता बताते हैं कि इस उम्र में सामाजिक संपर्क बहुत जरूरी होता है। 

डॅाक्टरों के अनुसार भी इस उम्र में लोगों से मिलना, अपनी भावनाएं व्यक्त करना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर होता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus lockdown impact on teenagers students how to overcome from mental stress colleges remain closed till 15 august
स्कूल, कॅालेज बंद होने से भी मानसिक तनाव बढ़ा है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • स्कूल, कॅालेज के बंद होने से बढ़ रहा है मानसिक तनाव

शोधकर्ताओं ने स्कूल, कॅालेज बंद होने को भी मानसिक तनाव का कारण बताया है। उनका कहना है कि ये उम्र ऐसी होती है जिसमें व्यक्ति बहुत कुछ नया करना चाहता है। स्कूल, कॅालेज में व्यक्ति व्यस्त रहता है, जिस वजह से दिमाग में गलत विचार नहीं आते हैं।

लॅाकडाउन की वजह से स्कूल, कॅालेज बंद हैं, जिस वजह से युवा वर्ग काफी परेशान रहने लगे हैं। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार ये उम्र ऐसी होती है, जिसमें तरह- तरह के सवाल दिमाग में चलते हैं और इस समय घर में कैद होने से दिमाग में गलत विचारों के आने की संभावना भी काफी है। इन गलत विचारों के कारण मानसिक तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 


 

विज्ञापन
coronavirus lockdown impact on teenagers students how to overcome from mental stress colleges remain closed till 15 august
अकेले रहने की वजह से मानसिक समस्याएं होने लगती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • दोस्तों से दूर

किशोरावस्था में व्यक्ति दोस्तों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करता है। इस उम्र में व्यक्ति दोस्तों के साथ घूमने जाता है, जिससे मानसिक तनाव दूर होता है। इस समय लॅाकडाउन की वजह से न तो दोस्तों से मिलने जा सकते है और न ही घूमने जा सकते हैं। अकेले रहने की वजह से मानसिक समस्याएं होने लगती हैं। 

आइए अब आपको बताते हैं इन समस्याओं से कैसे बचा जा सकता है....

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed