फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Independence Day 2020: जानिए राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज की खास बातें

Sat, 15 Aug 2020 12:42 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 15 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
indian independence day 2020 74th swatantrata diwas indian national anthem and national flag importance significance history facts
किसी भी देश के लिए उसका राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज काफी मायने रखता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

किसी भी देश के लिए उसका राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज काफी मायने रखता है। आज भारत 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। 15 अगस्त का दिन भारत में खास पर्व की तरह मनाया जाता है। हर नागरिक को अपने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी होनी चाहिए। राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज देश का गौरव होते हैं। अपने राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज का हमेशा सम्मान करना चाहिए। आइए आज जानते हैं राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज की खास बातें...

indian independence day 2020 74th swatantrata diwas indian national anthem and national flag importance significance history facts
आजादी से पहले ही रवींद्रनाथ टैगोर ने जन-गण-मन..' यानी भारत का राष्ट्रगान लिख दिया था- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • राष्ट्रगान की खास बातें...


आजादी से पहले लिखा जा चुका था राष्ट्रगान

  • भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी। आजादी से पहले ही रवींद्रनाथ टैगोर ने 'जन-गण-मन..' यानी भारत का राष्ट्रगान लिख दिया था। जन-गण-मन पहली बार 1911 में राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था।
indian independence day 2020 74th swatantrata diwas indian national anthem and national flag importance significance history facts
राष्ट्रगान पूरे सम्मान और नियम से गाया जाएगा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

24 जनवरी, 1950 में किया गया अधिगृहित

  • संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 को "जन-गण-मन" को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अधिगृहित किया। संविधान सभा ने घोषणा की थी कि जन-गण-मन भारत का राष्ट्रगान होगा और इसे पूरे सम्मान और नियम से गाया जाएगा। आपको बता दें महर्षि अरविंद ने राष्ट्रगान का अंग्रेजी में अनुवाद भी किया है।

अगली स्लाइड में जानिए राष्ट्रगान के नियम..

विज्ञापन
विज्ञापन
indian independence day 2020 74th swatantrata diwas indian national anthem and national flag importance significance history facts
राष्ट्रगान गाते समय अपने स्थान पर इसके अभिवादन में खड़ा होना जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

राष्ट्रगान के नियम

  • राष्ट्रगान गाते समय अपने स्थान पर इसके अभिवादन में खड़ा होना जरूरी होता है। आपको बता दें राष्ट्रगान को गाने में कुल 52 सेकेंड का समय लगता है और इसमें पांच अंतरे हैं। 

अगली स्लाइड में जानिए राष्ट्रीय ध्वज के बारे में...
 

विज्ञापन
indian independence day 2020 74th swatantrata diwas indian national anthem and national flag importance significance history facts
राष्ट्रीय ध्वज के मध्य में हल्के नीले रंग का एक चक्र बना होता है, जिसमें 24 तीलियां होती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

1947 में संविधान सभा द्वारा किया गया स्वीकृत

  • आजादी से कुछ समय पहले 22 जुलाई, 1947 को संविधान सभा द्वारा तीन रंगों से निर्मित ध्वज को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकृत प्रदान की गई थी। भारतीय ध्वज में तीन रंग होते हैं- गहरा केसरिया, श्वेत और गहरा हरा और राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 2:3 का होता है। झंडे के सबसे ऊपरी भाग में केसरिया, मध्य में श्वेत और सबसे नीचे हरा रंग होता है। राष्ट्रीय ध्वज के मध्य में हल्के नीले रंग का एक चक्र बना होता है, जिसमें 24 तीलियां होती हैं।

अगली स्लाइड में जानिए भारतीय ध्वज के रंगों और चक्र का महत्व...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed