फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Heart is healthy by exercising four to five times in a week

दिल को हमेशा जवां रखना है तो ये खबर जरूर पढ़ें, हमेशा बीमारियों से बचे रहेंगे आप

Wed, 23 May 2018 04:01 PM IST
BBC हिंदी
BBC हिंदी Updated Wed, 23 May 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
Heart is healthy by exercising four to five times in a week
अपने दिल को जवां कौन नहीं रखना चाहता लेकिन दिल की सेहत बनाए रखने के लिए थोड़ी बहुत मेहनत भी करनी जरूरी है। इस मेहनत से हम अक्सर भागते हैं लेकिन मेहनत करने के फायदे बहुत हैं।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक एक हफ्ते में चार से पांच बार व्यायाम करने से आपका दिल स्वस्थ बना रहता है। इससे धमनियों में रक्त का प्रवाह अच्छा बना रहता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि वैसे तो किसी भी तरह का व्यायाम दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है। लेकिन, सही समय पर सही मात्रा में व्यायाम करना दिल और रक्त वाहनियों को बूढ़ा होने से रोकता है।
विज्ञापन


द जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी में प्रकाशित इस अध्ययन के दौरान शोध में शामिल लोगों के जीवन भर किए गए व्यायाम को देखा गया और फिर धमनियों की कठोरता को मापा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमनियां असल में रक्त वाहिकाएं होती हैं जिनके जरिये खून दिल तक और उसके बाद पूरे शरीर में पहुंचता है। धमनियों का आकार किसी ट्यूब की तरह होता और उम्र बढ़ने के साथ इनमें कठोरता आती रहती है। ज्यादा वसा वाला खाना खाने पर भी धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं और रक्त का प्रवाह रुकने का खतरा पैदा हो जाता है

कितना व्यायाम जरूरी

Heart is healthy by exercising four to five times in a week
फाइल फोटो
शोधकर्ताओं ने पाया है कि जीवनभर हर हफ्ते दो से तीन बार व्यायाम करने (हर सेशन 30 मिनट) से मध्यम आकार की वो धमनियां स्वस्थ बनी रहती हैं जो दिमाग और गर्दन तक खून पहुंचाती हैं। 

लेकिन, जो लोग एक हफ्ते में चार से पांच बार व्यायाम करते हैं उनकी बड़ी केंद्रीय और मध्यम आकार दोनों तरह की धमनियां अच्छी तरह काम करती हैं और आप सेहतमंद बने रहते हैं। 

ये बड़ी धमनियां सीने और पेट तक खून पहुंचाती हैं। हालांकि, इस शोध में खान-पान, सामाजिक पृष्ठभूमि और शिक्षा को आधार नहीं बनाया गया है जिनका दिल की सेहत पर असर होता है। 

डलास में इंस्टीट्यूट फॉर एक्सरसाइज एंड एंवायरंमेंटल मेडिसिन के प्रमुख लेखक डॉ. बेंजामिन लेवाइन का कहना है, ''ये शोध वाकई दिलचस्प है क्योंकि इससे हमें दिल की सेहत बनाए रखने और बूढ़े दिल को फिर से जवां बनाने के लिए एक्सरसाइज प्रोग्राम बनने में मदद मिलेगी''

डॉ. लेवाइन कहते हैं कि पिछले शोध दिखाते हैं कि 70 साल की उम्र में दिल की उम्र को पीछे ले जाना नामुमकिन सा है। चाहे आप एक साल तक ट्रेनिंग लें लेकिन इस उम्र में दिल और धमनियों के ढांचे में बदलाव करना मुश्किल होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed