फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   yummy chocolate peanute bar recipe

अब घर पर ही बच्चों के लिए बनाएं चॉकलेट पीनट बार, जान लें रेसिपी

Sun, 16 Dec 2018 02:34 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 16 Dec 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
yummy chocolate peanute bar recipe
chocolate peanut butter - फोटो : instagram
ज्यादातर सभी लोगों को चॉकलेट खाना पसंद होता है। पर क्या आफ जानते हैं कि आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। इतना ही नहीं ये चॉकलेट बाजार में मिलने वाली चॉकलेट से ज्यादा टेस्टी और हेल्दी भी होती है। इतना ही नहीं इसमें एक बात और खास होती है वह यह कि घर पर बनी चॉकलेट फ्रेश होती है जबकि बाजार से जो आप पैक्ड चॉकलेट लेते हैं वो पुरानी होती है।
विज्ञापन


आज हम आपको बताएंगे कैसे आप अपने बच्चों के लिए घर पर ही चॉकलेट बनाएं, जिसे अगली बार जब भी वह चॉकलेट मांगे तो आप उसे बिना कुछ सोचे घर की हेल्दी चॉकलेट दे सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर चॉकलेट पीनट बार बनाने की विधि।
विज्ञापन

yummy chocolate peanute bar recipe
chocolate
चॉकलेट पीनट बार बनाने की सामग्री
डार्क चॉकलेट (डार्क कम्पाउन्ड) - 200 ग्राम
बटर - 2 चम्मच
चीनी पाउडर - 2 चम्मच
छोटी इलायची का पाउडर- 2
भुने और छिले हुए मूंगफली के दाने - 200 ग्राम

yummy chocolate peanute bar recipe
chocolate peanut butter - फोटो : instagram
चॉकलेट पीनट बार बनाने का आसान तरीका

पीनट चॉकलेट बार बनाने के लिए सबसे पहले आप रोस्ट करी हुई मूंगफली को मिक्सी में पीस लें। अब इसे एक बरतन में निका कर इसमें चीनी पाउडर मिलाकर मिक्स करे लें। इसी में इलायची पाउडर और पिघला हुआ मक्खन मिक्स करें। ध्यान रखें मकख्न का इस्तेमाल उतना करे जितने में पेस्ट इक्ट्ठा हो सके। अब आप इसे लड्डू, बर्फी या कोई भी शेप में इसे बनाए और फिर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें, जिससे ये अच्छे से सेट हो जाएं।

आपकी पीनट बार तैयार है। अब आपको इसे चॉकलेट से कवर करना है। इसके लिए चॉकलेट को अच्छी तरह पिघला लें। अब गैस बंद कर दें, लेकिन इसे चम्मच से हिलाते रहे, जिससे चॉकलेट में किसी तरह की कोई गाठ न बन पाए। फ्रिज में से पीनट बार को बाहर निकाले और उसे गर्मागर्म चॉकलेट से रोल करें। आप चाहे तो कांटे वाले चम्मच का इस्तेमाल कर पीनट रोल को ले और उसे चॉकलेट में डिप कर निकाले।

एक ट्रे में बटर पेपर पर बिछा लें और उस पर चॉकलेट में डिप की हुई पीनट बार को आप उस पर निकालकर रखती जाएं। जब सारी बार चॉकलेट में डिप कर लें। तब इन्हें एक बार फिर फ्रिज में रखें ताकि ये सेट हो जाए। कुछ देर बाद देखें आपकी चॉकलेट पीनट बार बनकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed