{"_id":"680b453a92fb1b85d6602572b0e673eb","slug":"weight-loss-helps-in-conception-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बनने की चाहत है तो मदद करेगा यह उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
मां बनने की चाहत है तो मदद करेगा यह उपाय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
मां बनने की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए मददगार उपाय की जानकारी हाल में हुए शोध में दी गई है।
विज्ञापन
डेलीमेल वेबसाईट पर प्रकाशित शोध की मानें तो जो महिलाएं पांच किलो तक वजन कम करती हैं उनके गर्भधारण की प्रक्रिया 15 दिन तेज हो जाती है।
हॉवर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि न केवल ओवरवेट महिलाओं को न केवल अनियमित पीरियड्स होती है बल्कि गर्भधारण में भी दिक्कत आती है। लेकिन सामान्य वजन वाली महिलाओं के लिए भी वजन घटाना इस मामले में फायदेमंद हो सकता है।
शोधकर्ता ऑड्रे गैस्किन्स के अनुसार, ''वजन घटाने से न केवल ओवरवेट बल्कि सामान्य महिलाओं की भी फर्टिलिटी बभड़ती है।''
यह शोध अमेरिकन सोसायटी फॉर रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के वार्षिक सम्मेलन में पेश किया गया है।