फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   weight loss by human skin cells

वजन घटाने चाहते हैं तो जानें इसका अचूक उपाय

Mon, 02 Mar 2015 12:53 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
weight loss by human skin cells

वजन घटाने की चाहत रखते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने त्वचा की कोशिकाओं की मदद से वजन कम करने का अचूक उपाय खोज लिया है।

विज्ञापन


कोलंबिया यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर और न्यूयॉर्क स्टेम सेल फाउंडेशन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने मानव त्वचा कोशिकाओं की मदद से भूख को नियंत्रित करने वाले न्यूरॉन बनाने में सफलता प्राप्त की है जिससे मोटापे का उपचार संभव हो सकता है।
विज्ञापन


उनका मानना है कि मानव त्वचा कोशिकाओं को भूख नियंत्रित करने वाले न्यूरॉन में बदला जा सकता है। इससे बहुत अधिक भूख को नियंत्रित कर ओवरडाइट रोकी जा सकती है और डाइटिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल 30 दिनों में दिखेगा बदलाव

weight loss by human skin cells

शोधकर्ताओं का मानना है कि इस विधि की मदद से केवल 30 दिन के भीतर वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

इस प्रक्रिया के तहत मानव त्वचा कोशिकाओं को इंड्यूस्ड प्लूरिपोटेंट स्टेम सेल्स (आईपीएस) में तब्दील किया जाएगा। ये कोशिकाएं हर तरह की वयस्क कोशिकाएं बना सकती है। इनकी मदद से इन्सुलिन बनाने वाली बीटा सेल्स और फोरब्रेन व मोटर न्यूरॉन तैयार की जा सकती हैं जो मस्तिष्क को पेट भरने का संकेत देती हैं।

उनका मानना है कि इस तकनीकी की सफलता को अलग-अलग कसौटियों पर परखकर वजन घटाने के लिए मददगार बनाया जा सकता है। यह शोध जर्नल ऑफ क्लीनिकल इन्वेस्टिगेशन में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed