फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   wearing skinny jeans make men impotent

टाइट जीन्स आपको बना सकती है नपुंसक

Mon, 18 Feb 2013 05:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 18 Feb 2013 05:16 PM IST
विज्ञापन
wearing skinny jeans make men impotent

सुनने में हो सकता है कि आपको कुछ अजीब लगे लेकिन आपकी फेवरेट स्किन टाइट जीन्स सेहत के लिए इतनी नुकसानदायक भी हो सकती है कि यह आपको नपुंसक बना दे। हाल में ब्रिटेन में हुए एक शोध में यह बात प्रमाणित हुई है कि टाइट जीन्स पहनने से पुरुषों में स्पर्म घटता है इसलिए रोजाना टाइट जीन्स पहनने से वे नपुंसक हो सकते हैं।

विज्ञापन


हाल में ब्रिटेन के एक शोध में 513 ऐसे पुरुषों पर अध्ययन किया गया जो नियमित रूप से स्किन टाइट जीन्स पहनते थे। परीक्षण में पाया गया कि धीरे-धीरे उनके स्पर्म में कमी होने लगी। इतना ही नहीं, शोध में यह भी पाया गया कि स्किन टाइट जीन्स से उन्हें एसटीडी (सेक्सुअली ट्रांस्मीटेड डिजीज) होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन


शोध के अनुसार टाइट फिटिंग जीन्स से पुरुषें के कमर के नीचें के भाग व जांघों का शारीरिक तापमान अधिक रहता है और मांस्पेशियों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिस वजह से टेस्टिकल्स में मौजूद स्पर्म खत्म होने लगते हैं और नए स्पर्म बनने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, कई शोधों में यह तथ्य भी साबित हो चुकी है कि टाइट जीन्स पहनने से पुरुषों व महिलाओं में युरीनरी ट्रैक और ब्लैडर से संबंधित संक्रमण व नर्व डैमेज की आशंका भी अधिक रहती है। तो सेहतमंद जीवन के लिए अब स्किन टाइट जीन्स से दूरी रखनी शुरू कर दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed